NZ vs ENG: न्यूजीलैंड की दमदार वापसी, साउदी ने बल्ले से मचाया धमाल, इस मामले में धोनी को पछाड़ा

New Zealand vs England, 2nd Test, Day 3 Highlights: वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई पड़ रही है। न्यूजीलैंड को मैच बचाने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा।

New Zealand vs England

New Zealand vs England, 2nd Test, Day 3 Highlights: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन और हैरी निकोल्स पिच पर मौजूद हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लिए बड़ी पारी खेलकर मैच में वापसी करना चाहेंगे।

कॉनवे और लैथम ने की 149 रनों की पार्टनरशिप

कॉनवे और लैथम ने की 149 रनों की पार्टनरशिप

वेलिंग्टन में खेला जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 435 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 209 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खेलने का न्योता दिया। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत अच्छे तरीके से किया। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने पहले विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी की। हालांकि, टी ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड ने एक बार फिर तीन विकेट जल्दी गंवा दिए।

न्यूजीलैंड को करना पड़ा फॉलोऑन का सामना

न्यूजीलैंड को करना पड़ा फॉलोऑन का सामना

तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन 138/7 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम की पहली पारी 53.2 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए टीम ने तीन विकेट खोकर 200 से अधिक रन बना लिए हैं। टॉम लैथम ने टीम के लिए 83 रन बनाए, जबकि डेवोन कॉनवे के बल्ले से अहम 61 रन निकले।

टिम साउदी ने इस मामले में धोनी को पछाड़ा

टिम साउदी ने इस मामले में धोनी को पछाड़ा

इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टिम साउदी ने पहली पारी में ताबड़तोड़ 73 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के लगाने का कारनामा किया। टिम साउदी ने तीन छक्के लगाते ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड को पछाड़ने में सफलता हासिल की। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं। धोनी ने 90 टेस्ट में 78 छक्के लगाए थे। जबकि साउदी के नाम अब 82 छक्के हो गए हैं।

दोनों टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड की टीम- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (कप्तान), मैट हेनरी, नील वैगनर।

इंग्लैंड की टीम- जैक क्रॉली, बेन डकेत, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+