NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड वनडे टीम का ऐलान, केन विलियमसन समेत इन खिलाड़ियों का नहीं है नाम

New Zealand ODI squad for Sri Lanka: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मौजूजा समय में टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद दोनों टीम वनडे में एक-दूसरे से भिड़ेगी।

New Zealand ODI squad

New Zealand ODI squad for Sri Lanka: 25 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। केन विलियमसन-टिम साउदी सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल के कारण इस सीरीज में नहीं लिया गया है। इन दोनों देशों के बीच अभी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मुकाबले को अपने नाम किया।

टॉम लैथम को बनाया गया है न्यूजीलैंड का कप्तान

इस वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने टॉम लैथम को कप्तान घोषित किया है। आईपीएल में केन विलियमसन (गुजरात टाइटंस), टिम साउदी (कोलकाता नाइट राइडर्स) और डेवोन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स) का हिस्सा हैं। यही कारण है कि ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम के साथ नहीं होंगे। 31 मार्च को आईपीएल का आगाज होने के कारण ये सभी भारत के लिए रवाना होंगे।

यंग और ब्लंडेल की वनडे में वापसी

न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऑकलैंड के बेन लिस्टर से टीम को खासी उम्मीदें होंगी। इसके अलावा विल यंग और टॉम ब्लंडेल की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से न्यूजीलैंड के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

NZ vs SL 1st ODI: 25 मार्च 2023, ईडन पार्क ऑकलैंड
NZ vs SL 2nd ODI: 28 मार्च 2023, हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च
NZ vs SL 3rd ODI: 31 मार्च 2023, सेडॉन पार्क, हैमिल्टन

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की वनडे टीम- टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स , ग्लेन फिलिप्स , हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+