IND vs NZ: श्रीलंका के क्लीन स्विप बाद न्यूजीलैंड को हल्के में न ले भारत, यह खिलाड़ी कर देंगे नाक में दम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 18 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को हराकर भारत आई है।

श्रीलंका को वनडे सीरीज में 3-0 से मात देने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने को तैयार है। श्रीलंका पर मिली इस ऐतिहासिक जीत से भारतीय टीम के हौंसले बुलंद हैं, लेकिन न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की गलती भारत को बहुत भारी पड़ सकती है। न्यूजीलैंड भी पिछले एक महीने से एशियाई पिचों पर खेल रही है। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को उसी के घर में वनडे सीरीज के अंदर 2-1 से हराकर भारत पहुंची है तो ऐसे में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारत को दी थी मात

न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारत को दी थी मात

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी तो वहां वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में 18 जनवरी से शुरू हो रही इस सीरीज में टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के 2-3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम इंडिया के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। यह खिलाड़ी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।

टॉम लेथम

टॉम लेथम

न्यूजीलैंड का यह धाकड़ ओपनर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। टॉम लेथम आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं। साथ ही टॉम लेथम वनडे सीरीज में टीम के कप्तान भी हैं, क्योंकि केन विलियमसन इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। टॉम लेथम का भारत के खिलाफ भी प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 17 पारियों में 65 की औसत और 99 की स्ट्राइक रेट से 846 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक भी हैं।

डेवोन कॉनवे

डेवोन कॉनवे

न्यूजीलैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भी इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। कॉनवे भी आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान में उन्होंने टेस्ट सीरीज में दो शतक लगाए थे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज भी भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। हालांकि डेवोन कॉनवे पहली बार भारत में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। हालांकि उनके पास आईपीएल का अनुभव है। आईपीएल में कॉनवे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने अभी सिर्फ 15 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 7 पारियों में 42 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतकीय शामिल हैं।

ग्लेन फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स

26 साल के ग्लेन फिलिप्स भी विस्फोटक शैली के बल्लेबाज हैं। फिलिप्स ने भारत के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनकी कभी बैटिंग नहीं आई है। पाकिस्तान के खिलाफ फिलिप्स को आखिरी वनडे में बैटिंग का मौका मिला था, जहां उन्होंने आखिरी मैच में विनिंग पारी खेलते हुए 63 रन बनाए थे। ग्लेन फिलिप्स डेथ ओवर्स में भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन

गेंदबाजी में यह नाम भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। लॉकी फर्ग्यूसन के पास अच्छी रफ्तार और अच्छी लाइन और लेंथ है। लॉकी के नाम वनडे करियर में 50 मैचों में 84 विकेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+