IPL 2023 में आ गए हैं नए नियम, कप्तान चुनेंगे टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन

टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान आवश्यकता के हिसाब से टीम चुन सकते हैं, फील्डिंग को लेकर भी कुछ नियम बने हैं।

Hardik Pandya

IPL 2023 Rules: आईपीएल की शुरुआत का हर किसी को बेसब्री इंतजार है। इस साल आईपीएल में कुछ नए नियमों को लागू किया गया है। इससे टीमों को फायदा होने के अलावा फैन्स का भी मनोरंजन होगा। आईपीएल में अब टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन चुनने का नियम लागू किया गया है। इससे पहले ऐसा नहीं होता था। टॉस के समय मैच रेफरी के सामने दोनों कप्तान प्लेइंग इलेवन का कागज़ एक-दूसरे को देते थे। अब टॉस के बाद ऐसा किया जाएगा। इससे टीमों को बड़ा फायदा होगा।

टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन एक्सचेंज

कप्तान अपने साथ दो टीमें लेकर आएगा। इसमें एक टॉस जीतने की टीम होगी। अगर टॉस हारने के बाद टीम में बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है, उसके लिए दूसरा कागज भी रहेगा। इस तरह दोनों कप्तान टॉस के बाद अपनी टीमों के बारे में बताएंगे। जरूरत के हिसाब से बदलाव उस समय किया जा सकेगा। इससे इम्पैक्ट प्लेयर चुनने में भी मदद मिलेगी।

फील्डिंग को लेकर भी ये नियम

एक और नियम यह आया है कि अगर जरूरत के बिना विकेटकीपर और फील्डर किसी भी तरह की हरकत करते हैं, तो गेंद डेड बॉल दी जाएगी। इसके साथ बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच रन पेनल्टी के तौर पर मिलेंगी। फील्डिंग का एक और नियम इसमें लागू होगा। अब निर्धारित समय तक अगर टीमें ओवर पूरे नहीं करती हैं, तो बचे हुए ओवरों तक तीस गज के बाहर केवल चार ही फील्डर रखे जा सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू नियम के अनुसार आईपीएल में भी यह देखने को मिलेगा। इससे टीमों को जल्दी ओवर समाप्त करने के बारे में लगातार सोचते रहना होगा।

पहला मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा

आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा। पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। इस बार धोनी की टीम से काफी उम्मीदें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+