BCCI ने किया नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन, 3 मैदानों में कुल 86 पिचों का किया निर्माण
बीसीसीआई ने रविवार को बेंगलुरु में अपनी नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन कर दिया। इसमें वर्ल्ड क्लास सुविधाएँ मौजूद है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। इसका नाम 'बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' रखा गया है।
40 एकड़ में फैली इस एकेडमी में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तराशने का काम किया जाएगा। यहाँ तीन वर्ल्ड क्लास मैदान तैयार किये गए हैं और अलग-अलग मिट्टी से कुल 86 पिचों का निर्माण किया गया है। मुख्य ग्राउंड में 85 यार्ड की बाउंड्री है। इसके बाद दो ग्राउंड में 75 यार्ड बाउंड्री है।

ग्राउंड्स में ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा है और फ्लड लाइट्स भी है। मुख्य ग्राउंड में मुंबई की लाल मिट्टी से बनी 13 पिचें हैं। बाकी ग्राउंड्स में अलग-अलग मिट्टी से बनी पिचों का निर्माण किया गया है। बारिश के बाद जल्दी मैदान तैयार करने के लिए शानदार ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
मैदान पर सफेद पिकेट फेंसिंग की गई है। इसके अलावा ग्रीन टीलों से इसे डिजाइन किया गया है। ये इंग्लिश काउंटी की याद दिलाते हैं। वहां इसी तरह के मैदान होते हैं। अभ्यास के लिए 45 आउटडोर पिचें बनाई गई हैं, इनमें अलग-अलग मिट्टी की पिचें हैं।
इसके अलावा इनडोर में आठ बड़ी पिचों का निर्माण हुआ है। उनमें ऑस्ट्रेलिया और यूके का प्रीमियम टर्फ है और 80 मीटर का रन अप है। ग्लास पैनल से इनमें रोशनी की व्यवस्था की गई है। इससे मौसम और समय की कोई समस्या नहीं रहती और खिलाड़ी आराम से प्रैक्टिस कर सकते हैं।
बड़े ड्रेसिंग रूम में सभी सुविधाएँ मौजूद हैं। इनमें जकूजी, लाउंज, मसाज रूम, किट रूम और टॉयलेट आदि है। इस एकेडमी को काफी सावधानी और पूरे प्लान के साथ बनाया गया है। इससे पता चलता है कि भारत वर्ल्ड क्रिकेट में क्यों अपने काम के लिए जाना जाता है। इससे प्लेयर्स को काफी फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications