CBI के नए डायरेक्टर प्रवीण सूद इस क्रिकेटर के हैं ससुर, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
सीबीआई के नए डायरेक्टर प्रवीण सूद एक भारतीय क्रिकेटर के ससुर हैं। उनकी बेटी भी काफी ग्लैमरस हैं।

प्रवीण सूद को सीबीआई का नया निदेशक बनाया गया है। 1986 बैच के आईपीएस अफसर कर्नाटक के डीजीपी भी रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वो एक भारतीय क्रिकेटर के ससुर भी है। उनकी बेटी आशिता की शादी एक क्रिकेटर से हुई है।
सीबीआई के नए निदेशक प्रवीण सूद भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के ससुर है। उनकी बेटी आशिता की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की लव रिलेशनशिप लगभग 7 साल तक चला, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
बता दें कि क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और आशिता की मुलाकात एक दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। मयंक अग्रवाल भारत के 21 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके हैं। वहीं, वो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं।
मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता पेशे से एक वकील हैं। आशिता काफी ग्लैमरस और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, मयंक अग्रवाल और आशिता का एक बेटा भी है।
क्रिकेटर मयंक अग्रवाल आईपीएल में 9 मैच खेले जिसमें उन्होंने 187 रन बनाए हैं। वहीं, मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।
वहीं, सीबीआई के नए डायरेक्टर प्रवीण सूद की बात करें तो वो हिमाचल प्रदेश कांगड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता ओम प्रकाश दिल्ली में सरकारी क्लर्क थे, जबकि मां कमलेश सूद एक सरकारी टीचर थीं। प्रवीण सूद ने दिल्ली आईआईटी से ग्रेजुएशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications