वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स की टीम का ऐलान, 3 बड़े खिलाड़ियों की टीम में वापसी

Netherlands team for World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए नीदरलैंड्स ने टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 15 नामों को शामिल किया गया है। नीदरलैंड्स ने जिम्बाब्वे में क्वालीफाइंग राउंड खेलकर वर्ल्ड कप में जगह हासिल की थी। नीदरलैंड्स की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में होगी।

टीम में कुछ खिलाड़ियों ने वापसी की है। इनमें वैन डर मर्व, पॉल वैन मीकेरन और कॉलिन एकरमैन के नाम शामिल हैं। साइब्रांड एंजलब्रेक्ट भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। क्वालीफायर राउंड में खेलने वाली टीम के दस खिलाड़ी शामिल हैं। 5 अन्य खिलाड़ी हैं। काइल क्लेन और नूह क्रोज को ट्रेवल रिजर्व के रूप में रखा गया है।

netherlands cricket team

एंगलब्रेक्ट ने साल 2008 में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। कई सालों तक नीदरलैंड्स में रहने के बाद उनको योग्य माना गया और टीम में जगह दी गई। एंजलब्रेक्ट ने नीदरलैंड्स में काम भी किया है। एकरमैन वैन डर मर्व और मीकेरन आदि खिलाड़ी काउंटी में व्यस्त थे।

तीनों खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं की वजह से जिम्बाब्वे में हुए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब वह टीम के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। नीदरलैंड्स की टीम को इन खिलाड़ियों के आने से मजबूती मिलने वाली है। वैन डर मर्व के पास काफी अनुभव भी है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए नीदरलैंड्स की टीम

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, विक्रम सिंह, साइब्रांड एंजलब्रेक्ट, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निदामानुरु, रूलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, साकिब जुल्फिकार, शारिज़ अहमद, रयान क्लेन, आर्यन दत्त , पॉल वैन मीकेरन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+