सरेआम कप्तान को महिला फैन ने की 'KISS' करने की कोशिश, वर्ल्ड कप में दूसरी जीत का ऐसे मनाया जश्न
Netherlands vs Bangladesh, 28th Match: नीदरलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर नीदरलैंड की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड की यह दूसरी जीत है। इससे पहले नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा उलटफेर किया था। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने बांग्लादेश के खिलाफ भी कप्तानी पारी खेली थी।
सेमीफाइनल की रेस में नीदरलैंड: नीदरलैंड की जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर 10 पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के पास भारत को हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपने आप को बेहतर पोजीशन में पहुंचने का मौका था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। नीदरलैंड की टीम आने वाले मुकाबले में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश को भी हराया और वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के रेस में खुद को बरकरार रखा।

कप्तान को किस करने की कोशिश: बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद नीदरलैंड के कप्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स वहां मौजूद फैन के साथ मिल रहे थे। इसी दौरान एक महिला फैन उन्हें किस करने की कोशिश कर रही थी। सोशल मीडिया पर स्कॉट एडवर्ड्स का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हार ने बढ़ाई बांग्लादेश की मुश्किलें: नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के 68 रनों की मदद से 50 ओवर में 229 रनों का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की टीम 229 रनों का पीछा करते हुए महज 142 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना नामुमकिन सा हो गया है। बांग्लादेश की ये वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं हार है। बांग्लादेश ने पहले मैच में जीत हासिल की थी।
स्कॉट एडवर्ड्स ने कही यह बात: बड़ी टीमों के खिलाफ जिस तरीके से नीदरलैंड ने प्रदर्शन किया उससे कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स काफी खुश हैं। उन्होंने मैच के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप आने से पहले हमारा लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना था और अभी भी हम इस पर कायम है। हम आने वाले मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications