NEP vs NED: नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच फाइनल मैच आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

NEP vs NED Final Pitch and Weather: नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच आज त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने तीसरी टीम नामीबिया को बाहर का रास्ता दिखाते हुए अंतिम मुकाबले तक का सफर तय कर लिया। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को ट्रॉफी मिलने वाली है।

टूर्नामेंट की अंक तालिका में नीदरलैंड्स की टीम ऊपर रही है। 4 में से 2 मैचों में जीत और 1 मैच में हार के अलावा एक मैच रद्द होने से नीदरलैंड्स को 5 अंक मिले। दूसरी तरह नेपाल को 2 मैचों में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा और तालिका में दूसरा स्थान मिला।

tribhuvan university ground nepal

नेपाल vs नीदरलैंड्स फाइनल, पिच रिपोर्ट

त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ग्राउंड की पिच काफी संतुलित रहती है। यहाँ पहली पारी के दौरान बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 156 का का रहा है। पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही माना जा सकता है। बाद में बैटिंग करने वाली टीम को लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मैच आगे बढ़ने के दौरान पिच भी धीमी होती चली जाएगी।

नेपाल vs नीदरलैंड्स फाइनल, वेदर अपडेट

तापमान की बात की जाए, तो यह लगभग 23 डिग्री के करीब रह सकता है। हवा थोड़ी रहेगी लेकिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। इस टूर्नामेंट में बारिश भी देखने को मिली है। इस मैच में राहत की बात होगी। दर्शकों का जोश नेपाल में हाई रहता है, उनको एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मुकाबला शुरू हो जाएगा।

नेपाल और नीदरलैंड्स हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 5 मैचों में नीदरलैंड्स को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इसके अलावा 5 मुकाबले नेपाल ने भी जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला अनिर्णीत रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+