Asia Cup 2023: 20 वर्ष का खिलाड़ी नेपाल का कप्तान, एशिया कप के लिए टीम का हुआ ऐलान

Nepal Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीमों की घोषणा का सिलसिला चल रहा है। इस क्रम में नेपाल टीम का नाम भी जुड़ गया है। नेपाल क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और रोहित पौडेल को लीड करने का मौका मिलेगा।

नेपाल को एशिया कप में क्वालीफाई करने में मदद करने वाले रोहित पौडेल ही थे। नेपाल ने एसीसी कप जीतकर एशिया कप में जगह हासिल की थी। 20 साल के इए क्रिकेटर को एक बार फिर से अपने देश की टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला है।

nepal cricket team

नेपाल की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है जहाँ बड़ी टीमों के सामने मैच होंगे। नेपाल के साथ भारत और पाकिस्तान की टीमों को रखा गया है। नेपाल की टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी मौसम ढकाल, संदीप जोरा को शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अटकलें पहले से थीं।

हाल ही में नेपाल के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र मल्ला ने रिटायरमेंट लिया है और उनके बगैर पहली बार टीम की घोषणा की गई है। एशिया कप में नेपाल की टीम अपना पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 30 अगस्त को यह मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 4 सितम्बर को कैंडी में भारत के विरुद्ध खेला जाएगा।

एशिया कप में दोनों ग्रुप से 2-2 टीमों को सुपर 4 में जाने का मौका मिलेगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें शायद टॉप चार में पहुँच जाएंगी। नेपाल की टीम इन दोनों टीमों के मुकाबले उतनी अनुभवी नहीं है। वर्ल्ड कप के लिए भी नेपाल की टीम क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। एशिया कप की तैयारी के लिए नेपाल की टीम पाकिस्तान में जाकर कैम्प करने वाली है।

एशिया कप 2023 के लिए नेपाल क्रिकेट टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा, किशोर महतो, अर्जुन साउद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+