AUS vs NZ: संन्यास लेने के 2 दिन बाद कीवी खिलाड़ी वापस खेलने आया, ऐसा क्या हुआ कि उनको आना पड़ा

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर 2 दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। उन्होंने एक प्रेस वार्ता की और रोते हुए अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। किसे पता था कि दो दिन बाद ही उनको वापस मैदान पर उतरते हुए देखा जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ऐसा हुआ।

वेलिंगटन टेस्ट मैच के पहले दिन ही वैगनर वापस मैदान पर आ गए। दर्शकों ने भी नील वैगर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था क्योंकि सभी नील वैगनर को मैदान पर उसी जोश के साथ देख पा रहे थे। यह पल और खास इस वजह से बना क्योंकि 2 दिन पहले ही उन्होंने खेल को अलविदा कहा था।

 Neil Wagner

दरअसल नील वैगनर को फील्डिंग के लिए बतौर सब्सटीट्यूट मैदान पर बुलाया गया था। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 69वें ओवर में वह मैदान पर आए थे। संन्यास के बाद वह पहले टेस्ट की टीम में हैं और उन्होंने नेट पर गेंदबाजी भी की थी। हालांकि प्लेइंग इलेवन में वह शामिल नहीं हैं।

वैगनर को लम्बे स्पेल करते हुए टेस्ट क्रिकेट में काफी नाम मिला। कीवी टीम के लिए वह एक मुख्य गेंदबाज बन गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने मैथ्यू वेड को काफी परेशान किया था। लगातार उन्होंने राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए नेगेटिव गेंदबाजी की थी।

अपने करियर में नील वैगनर ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 64 मुकाबले खेलकर 260 विकेट अपने नाम किये थे। जब उनको लगा कि अब टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह टीम में शायद नहीं बनने वाली है। उन्होंने सही समय पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया और भावुक भी हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+