World Cup: नवीन उल हक ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी को माना बेस्ट, अपनी टीम में खिलाने की जताई इच्छा
Naveen Ul Haq: हाल ही में विराट कोहली और अफगानिस्तान के खिलाफ नवीन उल हक के बीच तल्खियाँ समाप्त हो गई थीं। आईपीएल में कोहली और नवीन के बीच कहासुनी हुई थी। मामला बड़ा बन गया था। इसके बाद दिल्ली में दोनों ने उन यादों को भुलाते हुए हाथ मिलाया और गले भी मिले।
नवीन उल हक ने हाल ही में एक बातचीत के लिए अपनी टीम में शामिल किये जाने वाले खिलाड़ी का नाम बताया लेकिन वह कोहली नहीं थे। नवीन ने आईसीसी के वीडियो में सवाल का जवाब देते हुए ऐसा किया। उनसे पूछा गया कि उनकी टीम में कहीं से खिलाड़ी चुराकर खिलाया जाए, तो वह कौन होगा।

नवीन उल हल ने विराट कोहली या अन्य किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का नाम लिया। नवीन ने बटलर को अपनी टीम में खिलाने की बात कही। उस दौरान नवीन उल हक के साथ कुछ और खिलाड़ी भी थे। वीडियो में सूर्यकुमार यादव, जेम्स, नीशम, हसन अली और एडम जैम्पा थे।
दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान देखा गया था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हूटिंग की और कोहली-कोहली के नारे भी लगाये। नवीन उल हक जब बैटिंग करने के लिए आए, तब भी ऐसा ही देखने को मिला था।
इसके बाद जब कोहली बैटिंग कर रहे थे और नवीन उल हक गेंदबाजी कर रहे थे, उस समय भी कुछ ऐसा ही हुआ और इस बार कोहली बीच में आए। उन्होंने फैन्स को नेगेटिव नारेबाजी नहीं करने के लिए कहा और नवीन उल हक भी खासा प्रभावित हुए। यहाँ से विराट और नवीन ने हाथ मिलाया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाते हुए पुराने सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए।
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान की टीम को मैच में हराया था। रोहित शर्मा का बड़ा शतक आया था। कोहली के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी आई थी। अफगानिस्तान की टीम के लिए मैच में कुछ भी सही घटित नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications