प्लेइंग 11 में जगह मिलते ही गाड़ देंगे झंडे, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नवदीप सैनी हैं तैयार
भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की एंट्री हो गई है क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट मैचों में फिर से याद किया गया है। नवदीप सैनी ने इसके बारे में बात करते हुए कहा है कि वे जब भी मौका मिले हमेशा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
नवदीप भारत के 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करने वाले बॉलर रहे हैं, लेकिन चोटों ने उनके करियर को बुरी तरह से प्रभावित किया। वे फिर से वापसी करने में कामयाब रहे हैं, तो उन्हें अब क्या उम्मीदें हैं, आइए जानते हैं।

नवदीप ने न्यूज18 क्रिकेट नेक्स्ट के साथ बातचीत में बताया कि, 'मुझे नहीं पता था कि मैं भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर सेलेक्ट होने जा रहा हूं। चोटों ने करियर में थोड़ी मुश्किल पैदा की है, लेकिन मैं क्रिकेट से कभी दूर नहीं रहा हूं।
'मैंने एनसीए में ट्रेनिंग ली है, और फिर इंडिया ए के लिए खेला। फिर मैंने डोमेस्टिक क्रिकेट खेला। और उसके बाद में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए गया। तो मैं कभी भी क्रिकेट से दूर नहीं रहा।'
यह गेंदबाज इस समय काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए लंदन में जहां वे वारसेस्टशायर के साथ करार में है, लेकिन देखना होगा भारतीय टीम मैनेजमेंट उनको वहां खेलने की छूट दे पाता है या नहीं। नवदीप ने आईपीएल में भी केवल दो ही मैच खेले थे, लेकिन उनका वर्क मैनेजमेंट ऐसा था कि वे हमेशा बॉलिंग के लिए लय में थे।
साथ ही, नवदीप अपनी रफ्तार से कोई समझौता नहीं करना चाहते और कहते हैं, 'मैं 100% ईमानदारी के साथ अपने पूरे जोर के साथ गेंदबाजी करना चाहता हूं। जब भी मौका मिले उसको भुनाना चाहता हूं और अपनी गति कम करने को लेकर कोई सवाल ही नहीं है।'
काउंटी से पहले नवदीप ने लय बनाए रखने के लिए हरियाणा में लोकल क्रिकेट और क्लब क्रिकेट खेला है और मौका मिलने के लिए मानसिक तौर पर पूरी तरह तैयार थे। वे कहते हैं, 'मेंटली मैं पूरी तरह तैयार हूं। कहीं कोई कमी नहीं है। जैसे ही मौका मिलेगा मैं उस दिन प्रदर्शन कर दूंगा।'
30 साल का यह गेंदबाज मानता है कि छोटे करियर का हिस्सा होती है। जब आप तेज गेंदबाजी करते हैं, तो चोट लगती है या कुछ और होता है। लेकिन इसके बाद आप अपने शरीर को बेहतर तरीके से समझना शुरू कर देते हैं और इन चोटों को मैनेज करते हुए आपको अपने करियर को आगे ले जाना होता है।












Click it and Unblock the Notifications