ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन ने 34 साल की उम्र में की शादी, 5 साल से गर्लफ्रेंड को कर रहे थे डेट
सिडनी, जुलाई 25। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एम्मा मैकार्थी से शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और एम्मा मैकार्थी की एक फोटो शेयर करते हुए शादी की जानकारी की। फोटो शेयर करते हुए नाथन लियोन ने लिखा है, 'मिस्टर एंड मिसेज'। आपको बता दें कि नाथन लियोन और एम्मा मैकार्थी एक-दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे थे।

दूसरी शादी की है नाथन लियोन ने
आपको बता दें कि नाथन लियोन की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का नाम मेलिसा वॉरिंग था। साल 2017 में उनका तलाक हो गया था। नाथन लियोन के पास पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। इसके बाद से ही नाथन लियोन ने एम्मा को डेट करना शुरू किया। नाथन लियोन ने 2021 में सगाई की थी। एम्मा मैकार्थी मॉडल और रियल स्टेट एजेंट हैं।

हाल ही में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेले थे नाथन लियोन
नाथन लियोन को अन्य देशों के कई क्रिकेटरों ने शादी की बधाई दी है। इनमें कई उनकी ही टीम के साथ खिलाड़ी भी हैं। सीन एबॉट, मैथ्यू रेनशॉ, पीटर सिडल और जोश हेजलवुड ने नाथन लियोग को शादी की बधाई दी है। आपको बता दें कि नाथन लियोन हाल ही में श्रीलंका टूर पर टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने पूरी सीरीज में 11 विकेट लिए थे। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए थे।

टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट नाम कर चुके हैं नाथन लियोन
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। नाथन लियोन 110 टेस्ट मुकाबलों में अभी तक 438 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। नाथन लियोन ने पिछले साल दिसंबर में ही टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए थे। एशेज सीरीज के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications