Hardik Pandya की आतिशी पारी के दौरान टेंशन में नजर आईं वाइफ नताशा स्टेनकोविक, मांग रही थी ये दुआ

भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल में बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

India vs England T20 World Cup 2022 hardik pandya: भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल में बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जहां अब उसका सामना पाकिस्तान से होगा। बल्लेबाजी में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

Natasa Stankovic

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Hardik Pandya की पत्नी Natasa ने हर शॉट पर बनाई खुशी | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    हार्दिक पंड्या ने खेली ताबड़तोड़ पारी

    भारत के 3 विकेट गिरने के बाद हार्दिक पंड्या मैदान पर आए। रोहित शर्मा ने बहुत धीमी बल्लेबाजी की, जिस वजह से दबाव दूसरे बल्लेबाजों पर आ गया। हार्दिक पंड्या को ना सिर्फ अपना विकेट बचाना था बल्कि तेज गति से रन भी बनाने थे। हार्दिक पंड्या ऐसा करने में कामयाब भी रहे। उन्होंने महज 33 गेंदों में 63 रनों की जबरदस्त बल्लेबाजी की। पंड्या की पारी की वजह से भारत 168 रन बनाने में सफल रहा।

    नताशा स्टेनकोविक ने किया पति हार्दिक को चीयर

    हार्दिक पंड्या की इस पारी को देखने के लिए उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी स्टैंड में मौजूद थीं। पंड्या की हर शॉट के साथ वह चौके-छक्के की दुआ मांग रही थी। नताशा स्टेनकोविक की कई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वह इस दौरान काफी टेंशन में भी दिखाई दे रही थी, इसकी वजह हार्दिक के बल्ले से कभी-कभी गेंदों का मिस होना था। वह चाहती थी कि हार्दिक टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करें।

    टीम के काम नहीं आई पंड्या की पारी

    हार्दिक पंड्या ने इस मैच में 33 गेंदों पर 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तो दिया। लेकिन गेंदबाजों ने काफी निराश किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसे इंग्लैंड ने आसानी के साथ हासिल कर लिया। भारत की इस हार से फैंस काफी निराश हैं और वह लगातार सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+