'अपने पति को...', रिवाबा ने रवींद्र जडेजा के लिए कही ऐसी बात कि भड़क गए लोग, कहा- 'बूढ़े ससुर को भूल गईं मैडम'
Rivaba Jadeja Ravindra Jadeja: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और उनकी विधायक पत्नी रिवाबा जेडजा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने अपनी बहू पर घर तोड़ने और बेटे से अलग करने का आरोप लगाया है। ससूर के आरोपों पर फिलहाल रिवाबा ने कोई जवाब नहीं दिया है।
ससुर के आरोपों पर चुप्पी साधे रिवाबा जडेजा ने अपने पति रवींद्र जडेजा पर खुल कर प्यार लुटाया है। जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है। असल में रिवाबा जडेजा ने रवींद्र जडेजा के राजकोट टेस्ट मैच की शानदार पारी पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तारीफ की है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबले में 15 फरवरी को राजकोट में रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया था। इसकी तारीफ करते हुए रिवाबा जडेजा ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, ''अपने पति, रवींद्र जडेजा को हमारे होमटाउन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाते हुए देखकर बहुत खुशी हुई! उनका ये शानदार प्रदर्शन हमारे दिलों को गर्व से भर देता है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।''
रिवाबा को कमेंट में यूजर्स ने किया ट्रोल
रिवाबा जडेजा का ये इंस्टा पोस्ट वायरल हो गया है। इस इंस्टा पोस्ट पर कमेंट कर कई लोगों ने रिवाबा को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'आप अपने बूढ़े ससुर को भूल गई हैं मैडम।' एक यूजर ने लिखा, ' जडेजा को अपने पिता के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपने ससुर की इज्जत कीजिए, मैडम जी।'
जानिए ससुर ने क्या-क्या लगाए थे रिवाबा जडेजा पर आरोप?
- अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा था कि्, ''मेरा रवींद्र और उनकी पत्नी रिवाबा से कोई संबंध नहीं है। हम उन्हें नहीं बुलाते, और वे भी हमें नहीं बुलाते। मैं जामनगर में अकेला रहता हूं, जबकि रवींद्र अपने बंगले में रहते हैं। परेशानियां दोनों शादी के दो या तीन महीने बाद शुरू हुईं। मुझे नहीं पता कि उसकी पत्नी ने उस पर क्या जादू किया है।''
- अनिरुद्ध सिंह जडेजा कहा था ''वह मेरा बेटा है और उसको देखकर मेरा दिल दुखता है। काश मैंने उसकी रिवाबा से शादी नहीं की होती। अच्छा होता अगर वह क्रिकेटर नहीं बनता।।"
- अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा है कि, ''रिवाबा ने हमारे परिवार में दरार पैदा कर दी। वह परिवार नहीं चाहती थी। उसने हमारा घर तोड़ दिया है। वो सिर्फ पैसा-पैसा करती है। हमने पांच साल में अपनी पोती का चेहरा भी नहीं देखा है।''












Click it and Unblock the Notifications