भारत या पाकिस्तान में से कौन जीतेगा वर्ल्ड कप, मुरलीधरन ने की बड़ी भविष्यवाणी
World Cup 2023: वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार किस टीम को खिताबी जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा। भारत में होने वाले इस मेगा इवेंट को लेकर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की प्रतिक्रिया आई है। मुरली ने जीत की दावेदार टीम के बारे में बताया है।
मुरलीधरन ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को दावेदार नहीं माना। इसके लिए उन्होंने परिस्थितियों का हवाला दिया। मुरली ने कहा कि यहाँ की कंडीशंस में एशियाई टीमें ही ज्यादा बेहतर होती हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम उस तरह से नहीं खेलती हैं।

पीटीआई से बातचीत में मुरलीधरन ने कहा कि कंडीशन मायने रखती है। आप भारत में खेल रहे हैं न कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में। हमारी परिस्थितियों में उन दो (इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया) टीमों से एशियाई टीमें बेहतर होती हैं। पिछली बार इंग्लैंड ने अपनी पिचों पर जीत दर्ज की थी।
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर ने कहा कि इंग्लैंड को उनके ही मैदानों पर न्यूजीलैंड ने टी20 में हराया है। भारत और पाकिस्तान के अच्छे आसार हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश भी अच्छा खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप जीतने के लिए एशियाई देशों की अच्छी संभावना है।
मुरलीधरन ने घरेलू कंडीशंस को लेकर भारत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हर टीम की ताकत और कमजोरी होती है। वर्ल्ड कप ऐसा इवेंट है, जिसके बारे में कोई प्रिडिक्शन नहीं कर सकता। नॉक आउट स्टेज में बहुत मुश्किल होती है। सभी टीमें अच्छी हैं लेकिन भारत की जीत के बेहतरीन आसार हैं क्योंकि वे घर में खेल रहे हैं।
भारत ने एक दशक से ज्यादा समय से आईसीसी ट्रॉफी हासिल नहीं की है। भारत अब उस लम्बे इंतजार को समाप्त करने का प्रयास करेगा। फैन्स भी चाहते हैं कि भारतीय टीम को तीसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले तीन वनडे वर्ल्ड कप होस्ट देशों ने जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications