मुशर्रफ ने सचिन से मिलाया हाथ लेकिन युवा खिलाड़ी को किया सैल्यूट, जानें किसने किया यह खुलासा

Musharraf salutes Balaji: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा तीव्र प्रतिस्पर्धा वाले होते हैं। द्विपक्षीय सीरीज अब नहीं हो रही लेकिन आईसीसी इवेंट्स में दोनों टीमों के बीच धाकड़ मुकाबले अब भी देखने को मिलते हैं। टीम इंडिया इस साल भी अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलेगी।

साल 2004 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान दौरा किया था। वह टीम के लिए एक यादगार दौरा बन गया था। उस समय के पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने टीम इंडिया को खाने के लिए बुलाया था। उसकी एक खास बात का जिक्र एक किताब में किया गया है। उस समय टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर रहे अमृत माथुर ने अपनी किताब 'पिचसाइड: माय लाइफ इन क्रिकेट' लिखी है।

sachin and musharraf

माथुर की किताब में बताया गया है कि मुशर्रफ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान लक्ष्मीपति बालाजी के लिए बड़ी बात कही थी। हालांकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर से लम्बे समय तक हाथ मिलाया लेकिन बालाजी को सलाम किया। उन्होंने कहा कि बालाजी अपनी टीम के लिए निडर फौजी के तरह लड़े और एक फौजी होने के नाते में उनको स्लैम करता हूं।

भारतीय टीम ने मुशर्रफ को एक बैट गिफ्ट किया था, जिसमें खिलाड़ियों के नाम लिखे थे। लक्ष्मण की हैण्डराइटिंग सबसे अच्छी थी। इस वजह से नाम उन्होंने लिखे थे। कराची में खेले गए पहले वनडे के बाद भारतीय टीम की मुलाक़ात मुशर्रफ के साथ हुई थी। टीम इंडिया ने कराची में जीत दर्ज की थी।

उस मुलाक़ात के दौरान मुशर्रफ ने प्रोटोकॉल तोड़ दिया था और खिलाड़ियों के साथ जमकर बातचीत की थी। सचिन तेंदुलकर के साथ मुशर्रफ ने फोटो ली थी और बालाजी की पीठ थपथपाई। इसके अलावा पार्थिव पटेल के साथ भी उनकी लम्बी बातचीत देखने को मिली।

उस दौरे पर टीम इंडिया वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को भी देखा था। वहां मौजूद क्राउड ने खिलाड़ियों को देखकर ख़ुशी जताई थी। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर उस समय वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा नाम थे लेकिन बालाजी युवा खिलाड़ी थे, उन्होंने सबका दिल जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+