अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने रचा इतिहास, ख़िताब जीतने के तुरंत बाद संन्यास लेकर रो पड़ा भारतीय खिलाड़ी
Ranji Trophy Final: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में धमाका कर दिया और जीत के साथ ही ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। मुंबई और विदर्भ के बीच यह फाइनल मुकाबला खेला गया। इसे मुंबई ने 169 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया और इतिहास रच दिया। मुंबई का यह 42वां रणजी ट्रॉफी ख़िताब है।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 224 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें सभी अहम बल्लेबाज फ्लॉप रहे लेकिन शार्दुल ठाकुर का बल्ला चला। शार्दुल ठाकुर ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 75 रनों की तेज पारी खेली। विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए विदर्भ की बल्लेबाजी बिखर गई। एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए। विदर्भ की टीम पहली पारी में महज 105 रन के कुल स्कोर पर ही सिमट गई। पहली पारी में मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने 3-3 विकेट झटके।
दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए मुंबई ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने धांसू शतक जमाते हुए 136 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे के बल्ले से भी 73 रन आए और मुंबई ने 418 रन बनाए।
मुंबई से विदर्भ को 538 रनों का एक बड़ा लक्ष्य मिला। इसे हासिल कर पाना इतना आसान काम नहीं था। हालांकि अक्षय वाडकर ने शतक जमाते हुए 102 रन बनाए। उनके अलावा करुण नायर ने 74 और हर्ष दुबे ने 65 रन बनाए लेकिन लक्ष्य पहाड़ जैसा था। विदर्भ की टीम 368 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मुंबई ने खिताब हासिल कर लिया। तनुश कोटियन ने दूसरी पारी में 4 विकेट झटके। मुशीर खान को प्लेयर ऑफ़ द मैच और तनुश कोटियन को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
इस मैच के साथ ही धवल कुलकर्णी ने संन्यास लेते हुए खेल को अलविदा कह दिया। कुलकर्णी को मुकाबले के बाद सम्मानित किया गया। मुंबई की जीत में फाइनल विकेट कुलकर्णी को ही मिला। कुलकर्णी ने भारत के लिए 12 वनडे मैचों में 19 विकेट झटके। 2 टी20 में उन्होंने 3 विकेट झटके। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 281 विकेट और लिस्ट ए में 223 विकेट है। संन्यास लेने के बाद कुलकर्णी भावुक हो गए।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications