मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL का ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाकर RCB, CSK और KKR को छोड़ा पीछे
Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली और धमाकेदार अंदाज में विपक्षी टीम केकेआर को हरा दिया। मुंबई ने दो अहम अंक लेकर तालिका में अपना खाता खोल लिया और कई बड़ी टीमों को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान प्राप्त कर लिया।
इसके अलावा जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने एक कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का ऑल टाइम रिकॉर्ड बना दिया और अन्य बड़ी टीमों को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में खुद का नाम पहले नम्बर पर दर्ज कराते हुए चौंकाने वाला काम किया।

एक ही वेन्यू के ऊपर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड केकेआर के नाम था, इसे तोड़कर मुंबई ने टॉप स्थान हासिल कर लिया। अब मुंबई इंडियंस के बाद केकेआर का नाम है। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए कुल 53 आईपीएल मैचों में जीत दर्ज की है।
Mumbai Indians ने केकेआर को पछाड़ा
केकेआर ने ईडन गार्डंस में 52 मुकाबले अपने नाम किये हैं। इस तरह मुंबई इंडियंस ने केकेआर को पछाड़ने का काम किया है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम तीसरे स्थान पर है। स्पिन पिचें बनाकर दूसरी टीमों को नियमित अंतराल पर अपने मैदान पर हराने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने वहां 51 मैच जीते हैं और ये काफी हैं क्योंकि दो साल चेन्नई सुपर किंग्स बैन रही है। अन्यथा आंकड़ा और ऊपर जाता।
आरसीबी ने भी इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। आरसीबी का चौथा स्थान है। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए कुल 44 आईपीएल मैचों में जीत दर्ज करने का काम किया है। इस सीजन अब तक आरसीबी ने अपने दो मैच बाहर ही खेले हैं और जीत हासिल की है। घरेलू मैदान पर आने का इंतजार है।
Mumbai Indians का धमाल
अपने घर में मुंबई ने केकेआर को काफी बार हराया है। दोनों टीमों ने वानखेड़े में 12वां मुकाबला खेला और मुंबई इंडियंस ने दसवीं बार जीत दर्ज करने का कारनामा किया है। केकेआर को दो ही मैचों में जीत हासिल हुई है। इससे समझा जा सकता है कि मुंबई अपने मैदान पर किसी बादशाह से कम नहीं है।
आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा जीत
मुंबई इंडियंस- 53 जीत, वानखेड़े स्टेडियम
केकेआर- 52 जीत, ईडन गार्डंस स्टेडियम
चेन्नई सुपर किंग्स- 51 जीत, चिदम्बरम स्टेडियम
आरसीबी- 44 जीत, चिन्नास्वामी स्टेडियम












Click it and Unblock the Notifications