मुंबई इंडियंस ने की इंग्लैंड बोर्ड के लिए परेशानी खड़ी, आर्चर को पूरे साल फुल टाइम अनुबंध मिलेगा
जोफ्रा आर्चर को मुंबई अपने इस अनुबंध में शामिल कर लेती है, तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें निश्चित रूप से बढ़ने वाली हैं। हालाँकि फ़िलहाल कुछ तय नहीं हुआ है।

Jofra Archer: जोफ्रा आर्चर फ़िलहाल मुंबई इंडियंस को छोड़कर वापस इंग्लैंड गए हैं। चोट के ऊपर ईसीबी की निगरानी के चलते ऐसा हुआ है। इस बीच एक नई खबर आई है, जो हर किसी को चौंका सकती है। मुंबई इंडियंस की तरफ से एक बड़ी योजना बनाने की खबर आ रही है।
डेली मेल यूके की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस अब आर्चर को भारी राशि में साल भर के लिए सपने साथ जोड़ सकती है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लाने के लिए ईसीबी को मुंबई से परमिशन मांगनी पड़ेगी। मुंबई इंडियंस के पास अलग-अलग देशों में (महिला टीम सहित) पांच टीमें हैं।
अनुंबध के नियमों के अनुसार आर्चर को इंटरनेशनल क्रिकेट में लेकर जाने के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को मुंबई इंडियंस से अनुमति लेनी होगी। एक साल की डील के तहत आर्चर को मुंबई इंडियंस की अन्य फ्रेंचाइजी के लिए भी खेलते हुए देखा जा सकेगा।
हालांकि डील को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि क्या आर्चर इससे अहमत होंगे। हालांकि पिछले दो साल में आर्चर ने क्रिकेट कम ही खेला है। दक्षिण अफ्रीका में हुई टी20 लीग से उन्होंने वापसी करते हुए 11 मुकाबले खेला था। आईपीएल में भी वह ज्यादा नहीं खेले।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने आर्चर की चोट को लेकर उनका पूरा सपोर्ट किया। फिट नहीं होने के बाद भी पिछले साल आईपीएल नीलामी में आर्चर को शामिल किया गया था। इंग्लैंड में एशेज सीरीज होनी है, इसके लिए ईसीबी किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। यही कारण रहा कि आर्चर को वापस लौटना पड़ा।
मुंबई इंडियंस के साथ वार्षिक अनुबंध को लेकर आर्चर की अभी तक कोई बात नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस की योजना अगर काम कर जाती है, तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। फ़िलहाल मुंबई इंडियंस में आर्चर की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है। वह एक मैच खेल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications