मेरा सपना अब मेरे सामने है...,' टीम इंडिया में एंट्री के बाद मुकेश कुमार का रिएक्शन हुआ वायरल
India vs West Indies 2023: बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे के लिए भारत (India) की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को दोनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। टीम इंडिया के लिए चयन होना मुकेश के लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। इस बीच अब उनका रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है।
मुकेश कुमार ने अपने चयन को लेकर कहा कि, 'मेरा सपना अब मेरे सामने है। मैं हमेशा खुद को यहां होना चाहता था, भारत के लिए टेस्ट खेलना चाहता था, और मैं आखिर टीम में शामिल हो गया।' दरअसल, मुकेश कुमार को टीम इंडिया में पहुंचने के लिए काफी संघर्ष से होकर गुजरना पड़ा था।
मुकेश कुमार ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि, 'इंग्लैंड की परिस्थितियों में नेट्स पर गेंदबाजी करते समय रोहित शर्मा और विराट कोहली ने उनकी मदद की और मार्गदर्शन किया।'

उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया, जब पिता काशीनाथ सिंह ने क्रिकेट में खुद को साबित करने के लिए मुकेश को मात्र एक साल का समय दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस एक साल में कड़ी मेहनत के दम पर खुद को साबित करके दिखाया। मुकेश का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ, उनके पिता परिवार के भरण-पोषण के लिए कोलकाता में टैक्सी चलाते थे।
मुकेश के जीवन में एक दिन ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह से टूट चुके थे, दरअसल, साल 2019 में मुकेश के पिता की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई, इस हादसे ने मुकेश को झकझोर कर रख दिया, लेकिन युवा खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी।
मुकेश ने अपने जीवन में ऐसे दिन भी देखे हैं, जब उन्हें घर चलाने के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट में गैर मान्यता प्राप्त क्लबों का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्हें प्रत्येक मैच में 500 रूपये से लेकर 5000 रूपये मिलते थे।
मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले युवा खिलाड़ी को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिलने जा रहा है, मुकेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। उन्होंने बिहार के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेला है, लेकिन कोलकाता पहुंचने के बाद भी उन्होंने अपने खेल से समझौता नहीं किया और क्रिकेट खेलना जारी रखा।
मुकेश कुमार का क्रिकेट करियर
मुकेश ने अब तक 39 प्रथम श्रेणी मैचों में 21.55 के औसत से 149 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में मुकेश के नाम पर 24 मैचों में 26 विकेट हैं। मुकेश कुमार ने 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। मुकेश कुमार ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 10 मैच खेले हैं और 7 की औसत से रन बनाए हैं। उनका बेस्ट आईपीएल स्कोर 6* रन है।












Click it and Unblock the Notifications