Team India में नहीं मिली जगह, अब इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे आईपीएल के स्टार तेज गेंदबाज

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी अगले महीने शुरू हो रहे टी20 मैक्स टूर्नामेंट के शुरुआती सत्र में खेलते नजर आएंगे।

नई दिल्ली, 22 जुलाई: आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी अगले महीने शुरू हो रहे टी20 मैक्स टूर्नामेंट के शुरुआती सत्र में खेलते नजर आएंगे। सकारिया और चौधरी दोनों ने आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। ये दोनों खिलाड़ी एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ब्रिस्बेन में समय बिताएंगे।

Mukesh Choudhary, Chetan Sakariya

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच खिलाड़ियों और कोचिंग का आदान-प्रदान लगभग 20 सालों से चल रहा है। पिछले कुछ सालों में कोरोना महामारी के कारण यह एक्सचेंज प्रोग्राम रुक गया था। अब दो खिलाड़ियों के साथ यह आदान-प्रदान कार्यक्रम फिर से शुरू हो रहा है। बता दें कि चेतन सकारिया ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे और टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वहीं मुकेश चौधरी ने आईपीएल 2022 के 13 मुकाबलों में 16 विकेट अपने नाम किए थे।

18 अगस्त से होगा आयोजन
अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 मैक्स टूर्नामेंट में सकारिया सनशाइन कोस्ट के लिए खेलेंगे, वहीं मुकेश चौधरी विन्नम-मैनली का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के अलावा दोनों भारतीय गेंदबाज बूपा नेशनल क्रिकेट सेंटर में ट्रेनिंग लेंगे और क्वींसलैंड बुल्स के सत्र पूर्व तैयारियों में भी शामिल होंगे। टी20 मैक्स प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त से चार सितंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+