'धोनी का ग्लव्स तो उतरवा दिया, रिजवान को कब बैन करोगे ICC',पाक क्रिकेटर के फिलिस्तीन सपोर्ट को लेकर मचा बवाल

Muhammad Rizwan Troll for support gaza: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप 2023 मैच में अपना शतक इजराइल और हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष का जिक्र करते हुए 'गाजा के भाइयों और बहनों' को समर्पित किया है। अपना शतक फिलिस्तीन लोगों को डेडिकेट करने को लेकर रिजवान ट्रोल हो रहे हैं। फैंस आईसीसी और बीसीसीआई से मोहम्मद रिजवान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए पाकिस्तान ने ये मैच जीती। मोहम्मद रिजवान ने 121 गेंदों पर 131 रन बनाए थे।

Muhammad Rizwan Troll for support gaza

इस जीत के बाद रिजवान ने ट्वीट कर लिखा कि, ''यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर मैं खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और खासकर से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं।''

धोनी के ग्लव्स बैन के मुद्दे को रिजवान के गाजा सपोर्ट से फैंस ने जोड़ा

सोशल मीडिया यूजर्स ने मोहम्मद रिजवान के इस ट्वीट के बाद आईसीसी से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां तक कई लोगों ने बीसीसीआई से भी इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की। कई ट्विटर यूजर्स ने 2019 वर्ल्ड कप के आईसीसी के 'महेंद्र सिंह धोनी कीपिंग ग्लव्स' के फैसले के बारे में लिखकर मोहम्मद रिजवान के खिलाफ एक्शन की मांग की।

असल में 2019 वर्ल्ड कप के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी अपने कीपिंग ग्लव्स में सेना का बलिदान बैज लगाकर उतरे थे तो आईसीसी ने उसे हटाने का आदेश दे दिया था। अब रिजवान के मुद्दे पर भी आईसीसी से कार्रवाई की मांग हो रही है।

Muhammad Rizwan Troll for support gaza

ट्विटर यूजर @khushbookadri ने लिखा, ''ICC मेरे जैसे आम लोगों को केवल एमएस धोनी के बलिदान बैज वाले कीपिंग ग्लव्स के बारे में पूछने के लिए ट्विटर पर ब्लॉक कर सकता है, लेकिन रिजवान खुले तौर पर आतंक का समर्थन कर सकता है, अपने एजेंडे को बढ़ावा दे सकता है और आईसीसी को इस पर कोई आपत्ति नहीं है !!''

ट्विटर यूजर @vikrantgupta73 ने लिखा, '' क्या इसकी अनुमति है ICC? मुझे याद है कि विश्व कप 2019 के दौरान धोनी को अपने ग्लव्स से सेना का चिन्ह हटाने के लिए कहा गया था। क्या क्रिकेटरों को आईसीसी आयोजनों के दौरान राजनीतिक और धार्मिक बयान देने पर रोक नहीं है?''

ट्विटर यूजर @theprayagtiwari ने लिखा, ''एमएस धोनी के ग्लव्स पर सेना के बैज की अनुमति नहीं दी जा सकती, लेकिन मोहम्मद रिजवान आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान राजनीतिक धार्मिक टिप्पणी कर सकते हैं, बताइए ICC और BCCI।''

एक ट्विटर यूजर और पत्रकार दीपक चौरसिया ने लिखा, '' पाकिस्तानी क्रिकेटर #MohammadRizwan ने अपना शतक गाजा को समर्पित किया है। रिजवान को हमास को लेकर इतनी हमदर्दी है तो चीन के ऊईघूर के मुस्लिमों के लिए कहां चली गई हमदर्दी? ये दर्द अभी ही छलका बस। 2019 में जब धोनी ने अपने ग्लव्स पर भारतीय सेना का चिह्न था तो उसे आईसीसी ने हटवा दिया था। आज आईसीसी को खुद को साबित करते हुए रिजवान पर जुर्माना लगाना चाहिए। इनके लिए खेल में मजहब कहां से कैसे घुस जाता है आखिर? आतंक के लिए शतक समर्पण, कुछ तो शर्म-लिहाज रख लेते।''

'ये इजराइल के खिलाफ जाकर लड़े, क्रिकेट क्यों खेल रहा है...'

'ये शतक गाजा में हमारे भाइयों-बहनों के लिए था', मोहम्मद रिजवान का ये ट्वीट वायरल हो गया है। इनके ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''इसको (रिजवान) तो जाकर इजराइल के खिलाफ लड़ना चाहिए...यहां क्रिकेट क्यों खेल रहा है...।''

एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''गाजा वालों को, शतक या जीत से कैसे मदद मिलेगी? इसके बजाय, आपको और पूरी पाक टीम को विश्व कप से होने वाली सभी प्रकार की कमाई, चाहे वह मैच फीस, पुरस्कार, विज्ञापन आदि हो, फिलिस्तीनियों को दान कर देनी चाहिए। वह असली समर्थन सहायता होगीष अन्यथा यह ट्वीट महज बकवास है।''

Muhammad Rizwan Troll for support gaza

एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''आप (रिजवान) गाजा का समर्थन करना चाहते हैं? फिर हमास को आतंकवादी संगठन कहना शुरू कीजिए।''

ICC ने रिजवान के खिलाफ एक्शन लेने पर क्या कहा?

बता दें कि मोहम्मद रिजवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर आईसीसी की प्रतिक्रिया आ गई है। आईसीसी ने कहा है कि, यह खेल के मैदान के बाहर हुआ है। ये उनका अधिकार क्षेत्र में नहीं है। यह व्यक्ति और उसके क्रिकेट बोर्ड का मामला है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+