'यह एक भावनात्मक पल था जब...,' MS Dhoni के चैंपियन बनने पर युजवेंद्र चहल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
युजवेंद्र चहल ने एमएस धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके द्वारा आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद अब बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जब चहल से पूछा गया कि आप धोनी को ट्रॉफी उठाते हुए देखने के लिए कितने उत्साहित थे?

Cricket News: युजवेंद्र चहल टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे शानदार गेंदबाजों में से हैं। स्पिनर ने आईपीएल में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए। चहल अपने बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में भी बने रहते हैं। इस बीच उन्होंने टूर्नामेंट में खिताब जीतने को लेकर एमएस धोनी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही जोस बटलर के साथ उनकी बॉन्डिंग का भी जिक्र किया।
चहल के नाम आईपीएल में सबसे अधिक विकेट का रिकॉर्ड
दरअसल, न्यूज 18 क्रिकेटनेक्स्ट के साथ एक खास बातचीत में दाएं हाथ के गेंदबाज ने आईपीएल में एमएस धोनी के एक और ट्रॉफी जीतने पर कहा कि, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं वास्तव में खुश था। मैं आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बना, यह सपने के सच होने जैसा था। जब आप कोई टूर्नामेंट खेलते हैं तो आप टॉप पर पहुंचना चाहते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने बहुत आनंद लिया लेकिन निराश था कि यह वास्तव में टीम के लिए अच्छा नहीं रहा। लेकिन ऐसा होता है और यह खेल का हिस्सा है। पिछले साल हम फाइनल में थे, इस बार हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए, इसलिए ऐसा होता है और खेल इसी तरह काम करता है। कुल मिलाकर हम एक बहुत अच्छी टीम हैं और इस सीजन में हमने जो गलतियां की हैं, हम भविष्य में उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे।'
चहल ने जोस बटलर के साथ दोस्ती पर खुलकर की बात
चहल ने जोस के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'जोस के साथ मेरा एक अलग ही रिश्ता है। यह कुछ ऐसा नहीं है जो सिर्फ आईपीएल तक है। हम अन्यथा भी बातचीत करते हैं। हम जब भी यूके जाते हैं तो डिनर के लिए जाते हैं। हम वीडियो कॉल पर बात करते हैं। वह मेरे लिए एक भाई की तरह हैं और जब आप किसी के साथ इस तरह का बंधन बनाते हैं, तो यह पूरी जिंदगी के लिए होता है।'
एमएस धोनी के चैंपियन बनने से खुश हैं चहल
जब चहल से पूछा गया कि आप एमएस धोनी को ट्रॉफी उठाते हुए देखने के लिए कितने उत्साहित थे? इस पर चहल ने कहा कि, 'निश्चित रूप से यह एक भावनात्मक क्षण था। मैं ही नहीं, बल्कि पूरा भारत चाहता था कि वह जीते। और यह एक अच्छी बात है और मैं यह देखकर बहुत खुश हूं। वह लेजेंड हैं और वह जिस तरह से हैं, अगर सीएसके ने हमें फाइनल में हरा दिया होता, तो मुझे भी उनके लिए उतनी ही खुशी होती।'












Click it and Unblock the Notifications