CSK vs RCB: महेंद्र सिंह धोनी ने मैच से पहले जीता दिल, क्या किया ऐसा कि फैन्स हुए मुरीद, देखें वीडियो
IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी को फैन्स उनके खेल और बर्ताव दोनों की वजह से पसंद करते है। धोनी की कप्तानी का कायल हर फैन है। मैदान के अंदर और मैदान के बाहर वह शांत रहते हैं। इस वजह से ही उनको कैप्टन कूल कहा जाता है। इस बार वह चेन्नई के कप्तान नहीं हैं।
धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया गया है। शायद धोनी का यह अंतिम आईपीएल होगा, इस वजह से टीम को एक नया कप्तान तैयार करना होगा और यही करते हुए चेन्नई ने अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।

धोनी का एक ऐसा विडियोस आमने आया है, जिसे देखकर फैन्स उनकी वाहवाही करते हैं। धोनी मैदान पर ड्रिंक्स ले जा रहे व्यक्ति की मदद करते हैं। धोनी का यह वीडियो नेट सेशन के दौरान का बताया जा रहा है। साफ़ तौर पर यह देखा जा सकता है कि माही ड्रिंक्स का कंटेनर लेकर जा रहे हैं।
आईपीएल का आगाज होने से एक दिन पहले ही धोनी ने कप्तानी छोड़ दी और रुतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया। हालांकि धोनी मैदान पर रहेंगे, तो एक तरह से कप्तानी उनके हाथ में ही रहेगी। धोनी से गायकवाड़ को कप्तानी के मामले में इस सीजन काफी सीखने को मिलेगा।
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने परफॉर्म किया। इनमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम और एआर रहमान, मोहित चौहान अहम हैं। अक्षय कुमार और टाइगर ने डांस किया, वहीं सोनू और रहमान ने अपने गानों से फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पिछले साल चेन्नई ने खिताबा जीता था, ऐसे में चेन्नई के सामने इस बार खिताब बचाने की चुनौती निश्चित रूप से रहेगी। देखना होगा कि माही और रुतुराज की जुगलबंदी किस तरह इस सीजन अपने खिताब का बचाव करेंगे। अम्बाती रायडू पिछले सीजन खेले थे लेकिन अब वह रिटायर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications