क्या IPL 2023 में CSK की कप्तानी करेंगे MS Dhoni? खुद फ्रेंचाइजी के सीईओ ने दिया जवाब
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव ना हो, लेकिन उनके फैन फॉलोइंग में बिल्कुल कमी नहीं आई है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव ना हो, लेकिन उनके फैन फॉलोइंग में बिल्कुल कमी नहीं आई है। बल्कि अब फैंस आईपीएल का इंतजार करते हैं, जहां धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पीली जर्सी में नजर आते हैं। मगर अब हर किसी के मन में सवाल है कि माही आईपीएल 2023 में खेलेंगे या नहीं? और अगर खेलते हैं तो क्या वह एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करते नजर आएंगे। अब इस मामले पर खुद टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने प्रतिक्रिया दी है।

हो गया फैसला
काशी विश्वनाथन ने तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए ये साफ कर दिया है कि आईपीएल 2023 में भी धोनी ही टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। आज तक को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा, ''महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।'' CSK के सीईओ का ये बयान वाकई में धोनी फैंस के लिए किसी बड़ी खबर से कम नहीं है।
.@msdhoni will lead CSK in the next year of IPL- Kasi Viswanathan, CEO of Chennai Super Kings#MSDhoni #CSK #ChennaiSuperKings #Dhoni #MahendraSinghDhoni #MSD #Mahi pic.twitter.com/MDdjMDiuvc
— Oneindia News (@Oneindia) September 3, 2022

IPL-15 में छोड़ दी थी कप्तानी
आईपीएल का 15वें सीजन शुरू होने ठीक दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़कर रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी, लेकिन बतौर कप्तान जडेजा और टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। टीम ने एक के बाद लगातार शुुरुआती 4 मैच गंवाए। बीच सीजन में जडेजा ने कप्तानी छोड़कर वापस धोनी को सौंप दी। हालांकि, इसके बाद भी कुछ नहीं बदला और टीम केवल 8 अंकों से साथ प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर रही।

कप्तानी में रिकॉर्ड शानदार
एमएस धोनी की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। टूर्नामेंट के इतिहास में उन्होंने कुल 210 मैचों में कप्तानी की और 123 मैच जीतने में सफल रहे, 86 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। चार मैच टाई रहे और एक मुकाबले का परिणाम नहीं आ सका। अपनी लीडरशिप में उन्होंने चेन्नई को एक नहीं बल्कि चार-चार खिताब जिताए। बतौर कप्तान धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2010, 2011, 2018 और 2021 का चैंपियन बनाया। इतना ही नहीं टीम 5 बार रनर-अप भी रही।

खेल चुके हैं 234 मैच
41 वर्षीय दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने अभी तक 234 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 4978 रन बनाए। 206 पारियों में उनके बल्ले से कुल 24 अर्धशतक देखने को मिले। धोनी इस टूर्नामेंट में 229 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल 2023 में भी वह जरूर दमदार प्रदर्शन कर चेन्नई के लिए यादगार सीजन बनाना चाहेंगे।
-
CSK vs RCB: मैच से पहले ही चेन्नई पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! धोनी के बाद एक और विस्फोटक बल्लेबाज टीम से बाहर? -
CSK vs RCB: धोनी के घर में होगा किंग कोहली का राज! चेन्नई के खिलाफ विराट आज बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कल का मैच कौन जीता? -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 3 April: CSK vs PBKS, इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी? -
Who is Prashant Veer: कौन है प्रशांत वीर जिन्होंने CSK के लिए किया डेब्यू, ऑक्शन में मिले थे 14.20 करोड़ रुपये -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कौन मचाएगा तबाही? बैटर्स का राज या बॉलर्स का वार! -
Sanju Samson: वर्ल्ड कप के हीरो, IPL में जीरो! लगातार फ्लॉप होने के बाद संजू पर फूटा फैंस का गुस्सा -
IPL 2026 Points Table: शुरुआत में ही फंसी धोनी की टीम! टॉप पर पहुंची PBKS, प्वाइंट्स टेबल में कौन-कहां? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
RCB vs CSK Pitch Weather: चिन्नास्वामी की पिच पर चेन्नई की अग्निपरीक्षा! क्या बारिश बिगाड़ेगी बेंगलुरु का खेल? -
Chennai Weather: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेपॉक की लाल मिट्टी किसका देगी साथ? बीच मैच में मौसम लेगा यू-टर्न!












Click it and Unblock the Notifications