'कैप्टन कूल' ट्रेडमार्क से DHONI को क्या फायदा होगा? कैसे माही ने यहां भी कर दिया बड़ा गेम

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को शांत नेतृत्व शैली के लिए दुनियाभर में 'कैप्टन कूल' के नाम से जाना जाता है, अब इस उपनाम को कानूनी रूप से अपने नाम कराने में सफल हो गए हैं। धोनी ने हाल ही में 'Captain Cool' नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन दिया था, जिसे आधिकारिक तौर पर स्वीकृति मिल चुकी है।

धोनी ने यह ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर कराया है, जो कि खेल प्रशिक्षण, कोचिंग सेवाएं और ट्रेनिंग सुविधाओं जैसी गतिविधियों से संबंधित है। अब कोई और व्यक्ति इस नाम का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगा, जिससे धोनी की ब्रांड वैल्यू को और मजबूती मिलेगी।

dhoni

क्यों जरूरी था 'Captain Cool' को ट्रेडमार्क कराना?

धोनी की वकील मानसी अग्रवाल के अनुसार यह कदम धोनी की पर्सनल ब्रांडिंग को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। आवेदन पर एक आपत्ति भी दर्ज की गई थी, जिसका तर्क था कि यह नाम पहले से ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड है। लेकिन धोनी की ओर से दलील दी गई कि यह उपनाम वर्षों से उनकी पहचान का हिस्सा रहा है।

मीडिया, फैन्स और आम जनता वर्षों से महेंद्र सिंह धोनी को इसी नाम से पहचानते हैं। यही नहीं, क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक, 'कैप्टन कूल' नाम अब धोनी की छवि का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यही कारण रहा कि रजिस्ट्रेशन पर आई आपत्ति को खारिज कर दिया गया।

अब क्या होगा Dhoni के इस ट्रेडमार्क से?

इस ट्रेडमार्क के जरिए धोनी ने अपने नाम और पहचान को कानूनी सुरक्षा प्रदान कर दी है। अब कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इस नाम का इस्तेमाल कमर्शियल रूप से नहीं कर सकेगी। यह न केवल धोनी के ब्रांड को मजबूत करेगा, बल्कि स्पोर्ट्स मार्केटिंग में भी एक मिसाल कायम करेगा कि खिलाड़ी अपने नाम और पहचान को किस तरह सुरक्षित कर सकते हैं।

रिटायरमेंट के बाद भी कायम है Dhoni की लोकप्रियता

भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है। वह आज भी आईपीएल के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी और अब उनके अगले सीजन में खेलने को लेकर अटकलें जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+