IPL 2024: माही मार रहा है, धोनी के नो लुक सिक्स पर फ़िदा हुए फैन्स, देखें उनका जोरदार छक्का

IPL 2024: आईपीएल की गत विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स अपने नेट अभ्यास पर पूरा ध्यान दे रही है। धोनी की अगुवाई में टीम का शानदार अभ्यास चल रहा है। दर्शक भी इस अभ्यास सेशन को देखने के लिए स्टेडियम में आ जाते हैं। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ट्रेनिंग कैम्प चल रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी की झलक पाने के लिए फैन्स हमेशा तैयार रहते हैं। संभवतः यह उनका अंतिम आईपीएल है। फैन्स अपने आइडल को देखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते और धोनी भी उनका पूरा मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच नेट सेशन में धोनी धमाका देखने को मिला है।

ms dhoni

धोनी ने नेट अभ्यास के दौरान नो लुक सिक्स जड़ते हुए फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने बिना देखे छक्का जड़ते हुए गेंद को सीमा देखा से बाहर भेज दिया और फैन्स ने उनका यह शॉट काफी पसंद किया है। फैन्स को माही का जोरदार छक्का पसंद आया, तो उन्होंने हूटिंग शुरू कर दी।

महेंद्र सिंह धोनी को लम्बे छक्के जड़ने के लिए ही जाना जाता है। इस आईपीएल में फैन्स की भी यही डिमांड है कि माही कम गेंदों के लिए ही बैटिंग करने आए लेकिन शॉट उनके बड़े आने चाहिए। कई लोगों ने यह भी मांग की है कि धोनी को बतौर ओपनर मैदान पर आकर गदर मचाना चाहिए।

चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार की चैम्पियन टीम है और पाँचों बार टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही रहे हैं। इस बार छठा खिताब दिलाकर धोनी एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। हालांकि यह काम उतना आसान नहीं है लेकिन धोनी की कप्तानी के बराबर कोई खिलाड़ी नहीं है। रोहित शर्मा भी इस बार मुंबई के कप्तान नहीं हैं। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट की वजह से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह ओपनर कौन होगा, यह भी देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+