महेंद्र सिंह धोनी को किया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित, फोटो तेजी से वायरल
Ram Mandir Invitation to MS Dhoni: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। कई बड़े सेलेब्रिटीज को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी इस प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विराट कोहली के अलावा कई हस्तियों को इसका न्यौता मिला है। लिस्ट में नया नाम कैप्टन कूल के नाम से महशूर महेंद्र सिंह धोनी को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए आमंत्रण दिया गया है। देखने वाली बात होगी कि माही इसमें जाने को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्रीय सेवक संघ के सह-प्रान्त सचिव धनंजय सिंह ने यह खास आमंत्रण दिया है। इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फैन्स इस फोटो को देखकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में की जाएगी।
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की तैयारी भी शुरू कर दी है। एक वीडियो सामने आया था, इसमें उनको बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले वह नया साल मनाने के लिए दुबई में थे। उस दौरान धोनी के साथ ऋषभ पन्त भी मौजूद थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए माही शायद इस साल अंतिम बार खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications