KKR के खिलाफ MS Dhoni ने रचा इतिहास, आईपीएल में Thala ने जड़ी अपने करियर की पहली सेंचुरी!
IPL 2025 में बैट से सेंचुरी भले न आई हो लेकिन MS धोनी ने ऐसी 'सेंचुरी' मार दी जो किसी भी बल्ले से निकले शतक से कहीं बड़ी है। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई ने टूर्नामेंट के 57वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन KKR को 2 विकेट से मात दी। इस दौरान सीएसके के कप्तान ने एक खास सेंचुरी बनाकर इतिहास रच दिया।
थाला ने KKR के खिलाफ मैच में 100वीं बार नाबाद रहते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 17 रन की इस छोटी लेकिन बेशकीमती पारी के साथ धोनी IPL के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो 100 बार नॉट आउट रह चुके हैं, और यही है उनकी वो खास सेंचुरी, जो रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों से लिखी जाएगी।

चेन्नई ने तोड़ी हार की लकीर
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 विकेट से मिली इस जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स को फिर से ट्रैक पर ला दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 179 रन बनाए। रहाणे, मनीष पांडे और रसेल ने अहम योगदान दिया।
टॉप ऑर्डर ढहा, फिर चमके ब्रेविस, दुबे और उर्विल
चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों ओपनर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस (52 रन), शिवम दुबे (45 रन) और उर्विल पटेल (11 गेंद में 31 रन) ने टीम को संभाला। आखिर में चेन्नई ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
धोनी की 'नॉट आउट सेंचुरी'- नंबर दो पर जडेजा
इस जीत में कप्तान धोनी भले 17(18)* रन ही बना पाए, लेकिन नॉट आउट रहकर उन्होंने IPL में 100वीं बार ऐसा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया। इस लिस्ट में धोनी के बाद रवींद्र जडेजा (80 बार नाबाद) का नंबर आता है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड (52 बार) हैं। चौथे-पांचवें नंबर पर दिनेश कार्तिक (50 बार) और डेविड मिलर (49 बार) हैं।












Click it and Unblock the Notifications