IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स को नुकसान पहुंचा रहा MS Dhoni का क्रेज, अंबाती रायडू ने क्यों बोली इतनी बड़ी बात?
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एमएस धोनी सिर्फ एक कप्तान नहीं, बल्कि फैंस के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। मैदान में जब भी 'थाला' उतरते हैं, स्टेडियम पीली जर्सी से रंग जाता है और हर तरफ सिर्फ धोनी-धोनी की गूंज सुनाई देती है। IPL के हर सीजन में चाहे मैच चेपॉक में हो या किसी और ग्राउंड में, धोनी के नाम पर स्टेडियम फुल नजर आता है। लेकिन क्या CSK के लिए यह फैन फॉलोइंग फायदे से ज्यादा नुकसान कर रही है?
CSK के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस असल में धोनी के फैंस हैं, ना कि टीम के। उन्होंने कहा कि CSK के कुछ खिलाड़ी इस बात से असहज भी महसूस करते हैं क्योंकि फैंस केवल धोनी को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। यहां तक कि जब अन्य बल्लेबाज आउट होते हैं, तब भी स्टेडियम में जश्न मनाया जाता है, क्योंकि इसका मतलब होता है कि अब धोनी की बारी आने वाली है।

खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर असर?
रायडू ने बताया कि टीम के कई खिलाड़ियों को इस फैन कल्चर के कारण मानसिक दबाव महसूस होता है। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी पब्लिकली इस पर बात नहीं करते, लेकिन अंदर ही अंदर इस स्थिति को अजीब मानते हैं। अगर आप खुद बल्लेबाजी करने आ रहे हों और स्टेडियम में बैठे फैंस चाहते हों कि आप जल्दी आउट हो जाएं, तो इससे मनोबल प्रभावित होता है।
CSK का भविष्य क्या होगा?
रायडू ने CSK को चेतावनी दी कि धोनी के संन्यास के बाद फ्रेंचाइज़ी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइज़ी ने अब तक किसी और खिलाड़ी को धोनी की तरह ब्रांड नहीं बनाया है, जिससे टीम को भविष्य में दर्शकों को स्टेडियम तक लाने में परेशानी हो सकती है।
सिर्फ धोनी ही इस समस्या का हल?
रायडू का मानना है कि अगर कोई इस समस्या को हल कर सकता है, तो वो खुद धोनी हैं। अगर धोनी फैंस से कहें कि वे बाकी खिलाड़ियों को भी उतना ही सपोर्ट करें, तो चीजें बदल सकती हैं। रायडू के अनुसार, CSK को अब भविष्य की रणनीति पर काम करना होगा ताकि धोनी के बाद भी टीम की लोकप्रियता बनी रहे।
धोनी CSK की ताकत या कमजोरी?
MS धोनी निस्संदेह CSK के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन क्या उनकी असीमित लोकप्रियता टीम को नुकसान पहुंचा रही है? रायडू की बातों में कुछ सच्चाई तो जरूर है। CSK को भविष्य के लिए मजबूत योजना बनानी होगी ताकि टीम सिर्फ धोनी इफेक्ट पर निर्भर न रहे।












Click it and Unblock the Notifications