10 साल पहले आज ही के दिन धोनी ने लगाई थी ICC ट्रॉफी की हैट्रिक, माही ने जो किया वो कोहली-रोहित भी नहीं कर सके
On This Day India Won ICC Champions Trophy 2013: आज ही के दिन आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी को जीतकर भारत ने इतिहास रचा था।
On This Day India Won ICC Champions Trophy 2013: साल 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस शानदार जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए थे। धोनी से पहले और उनके बाद अब तक कोई भी भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर सका है।
बारिश के कारण छोटा हुआ मैच: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच बारिश के कारण छोटा कर दिया गया था। वनडे फॉर्मेट यानी 50 ओवर वाला यह मैच 20-20 ओवर का खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी।

कोहली ने बनाए सबसे अधिक रन: भारत की तरफ से इस बड़े मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से सबसे अधिक रन निकले थे। रवींद्र जडेजा ने कोहली के साथ 47 रन की जरूरी साझेदारी निभाई। कोहली 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जडेजा 25 गेंद पर 33 रन पर नाबाद रहे। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
धोनी ने रचा था इतिहास: इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करते ही महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान इतिहास रचने का कारनामा किया था। धोनी आईसीसी के तीन अलग-अलग खिताब जीतकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने सबसे पहले 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, फिर साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाई।
10 सालों से पड़ा है सूखा: महेंद्र सिंह धोनी ने 10 साल पहले टीम को आईसीसी खिताब दिलाकर इतिहास रचा। लेकिन इसके बाद से भारतीय टीम इस ट्रॉफी से दूर ही रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अब तक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। जहां फैंस को भारत से एक बार फिर इस ट्रॉफी की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications