VIDEO: 'माही का अंदाज है सबसे जुदा...', चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न धोनी ने अनोखे अंदाज में मनाया
MS Dhoni Celebrating Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। बुधवार को जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिग की तो हर तरफ से लोगों ने इसका भरपूर जश्न मनाया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अनोखे अंदाज में इस खास दिन को सिलिब्रेट किया। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जानिए धोनी ने क्या किया: भारत के पूर्व कप्तान अपने अलग अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी रांची में हैं और उन्होंने टीवी पर लोगों के साथ मिलकर चंद्रयान-3 की कामयाबी को देखा। भारत ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 को चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिग कराया तो सभी ने तालियां बजाकर इसका जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर धोनी ने बेहद शांत रहकर अपने हाथों को थाई पर मारकर इसको सेलिब्रेट किया।

धोनी का अंदाज फैंस कर रहे हैं पसंद: क्रिकेट के मैदान पर भी धोनी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। वहीं अब यहां भी उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करने का नया तरीका निकाला। सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। धोनी के इस वीडियो पर फैंस की तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर भी कई बड़े कारनामे करने के बावजूद धोनी बेहद शांत दिखाई पड़ते थे।
जीवा ने भी मनाया जश्न: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का भी एक वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। जीवा चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग होने पर खुशी से दोनों हाथों से ताली बजाती हुईं नजर आ रही है। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की। इस ऐतिहासिक पल में सारा देश भारत की इस कामयाबी के जश्न में दिल खोलकर शामिल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications