क्रिकेट के बाद धोनी की नई उड़ान, बन गए प्रोफेशनल ड्रोन पायलट, खुद आकर की बड़ी घोषणा
MS Dhoni Drone Pilot: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आइकन एम.एस. धोनी ने अब एक नया मुकाम हासिल किया है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और शांत स्वभाव के लिए मशहूर धोनी अब DGCA (Directorate General of Civil Aviation) द्वारा प्रमाणित ड्रोन पायलट बन गए हैं।
धोनी ने Garuda Aerospace Pvt. Ltd. के साथ मिलकर DGCA ड्रोन पायलट सर्टिफिकेशन कोर्स पूरा किया है। यह कोर्स DGCA द्वारा अप्रूव्ड RPTO (रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन) के अंतर्गत कराया गया है। धोनी ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और बताया कि वह इस नए कौशल को सीखने के बाद बेहद उत्साहित हैं।

गरुड़ एयरोस्पेस ने धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है, संस्थान के सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने माही की ट्रेनिंग को लेकर ख़ुशी जताई है। धोनी ने कम समय में ही ड्रोन चलाना सीख लिया था।
गौरतलब है कि आईपीएल समाप्त होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा दिखाई नहीं दिए हैं, खाली समय में वह रांची में ही रहना पसंद करते हैं। कुछ मौकों पर उनको रांची की सड़कों कर कार दौड़ाते हुए जरूर देखा गया है। फैन्स उनको आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन उनकी तरफ से फ़िलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।
आईपीएल में माही के बारे में आएगी जानकारी
अगले महीने आईपीएल के नए सीजन को लेकर चीजें देखने को मिलेगी। रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स की जानकारी सामने आएगी, ऐसे में धोनी का बारे में वहां पता चल जाएगा कि क्या वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन खेलने वाले हैं कि नहीं।
पिछले सीजन मिले थे 4 करोड़
पिछले सीजन माही ने ऋतुराज की चोट के बाद टीम की कमान संभाली थी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स टॉप चार में जगह बनाने में नाकाम रही थी। अगर धोनी एक बार फिर से खेलने का फैसला करेंगे, तो वह अनकैप्ड प्लेयर्स कैटेगरी में होंगे, वहां खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये की रकम के साथ टीम में शामिल किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications