महिला क्रिकेट ने तोड़ दी हैं सभी बाधाएं, महेंद्र सिंह धोनी ने 'MSD क्लीनिक' से शुरू की एक नई पहल
Cricket Clinic- MSD: महिला क्रिकेट की तरक्की से खुश हैं महेंद्र सिंह धोनी, 'क्रिकेट क्लीनिक' के जरिए शुरू की नई पहल, मास्टरकार्ड का साथ मिला।

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल में ही भारत की उभरती हुई महिला क्रिकेटरों के साथ काम किया। उन्होंने अंडर-19 की इन लड़कियों को क्रिकेट के गुर सिखाए और अपना कीमती अनुभव शेयर किया। धोनी ने 'क्रिकेट क्लिनिक - एमएसडी' (Cricket Clinic- MSD) नामक एक विशेष रूप से तैयार की गई वर्कशॉप में इन क्रिकेटरों के ग्रुप को गाइड किया। इस वर्कशॉप का आयोजन हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में किया गया था, जहां दिग्गज क्रिकेटर ने 15 खिलाड़ियों के साथ एक ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया। इन खिलाड़ियों का चयन मास्टरकार्ड द्वारा आयोजित सोशल मीडिया प्रतियोगिता के जरिए किया गया जो युवा महिला क्रिकेटरों के लिए की गई थी। (फोटो सौजन्य- ट्विटर)
इस आयोजन का मकसद युवा महिला क्रिकेटरों को धोनी जैसे दिग्गज के दिलचस्प और मजेदार अनुभवों के माध्यम से खेल के प्रति जुनून विकसित करने में मदद करना था। वर्कशॉप के दौरान, धोनी ने खिलाड़ियों को प्रेशर मैनेजमेंट, क्रिकेट में करियर बनाने, फिटनेस बनाए रखने, सही गेम प्लान तैयार करने पर बहुत कुछ अनुभव शेयर किया। आने वाले हफ्तों में ऐसे और वर्कशॉप करने की प्लानिंग की गई है।
भारत के महान कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी तकनीक, बॉडी मूवमेंट और विकेटकीपिंग के बहुमूल्य टिप्स भी दिए। इस कार्यक्रम के अंत में धोनी ने लड़कियों के साथ पोज दिए और उन्हें ऑटोग्राफ वाला बल्ला दिया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ने कहा कि महिला क्रिकेटर अपने लगातार प्रदर्शन से नए मानक बना रही हैं।
एमएस ने कहा, "भारत हमेशा से खेल में सुपरपॉवर रहा है और महिला क्रिकेटर आज अपने प्रदर्शन और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ लगातार तमाम बाधाओं को तोड़ रही हैं। इस इवेंट के दौरान कई महिला क्रिकेटरों के साथ मेरी बातचीत हुई और मुझे भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य के प्रति और गहरा विश्वास हो गया है। मैं खेल में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अमूल्य अनुभव प्रदान करने के लिए मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"
बता दें यह क्रिकेट क्लिनिक एक ऐसी पहल है जो इच्छुक महिला क्रिकेटरों को उनके सपनों को साकार करने में मदद करेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications