'शमी उड़ा दो बाबर की गिल्ली,' धोनी ने बजाई पाकिस्तान की बैंड, चैम्पियंस ट्रॉफी का प्रोमो वायरल
MS Dhoni: भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में मुकाबला तीव्र होता है। इस स्पर्धा को देखने के लिए फैन्स भी उत्साहित रहते हैं। एक बार फिर से इन दोनों टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबला होना जा रहा है। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाक के बीच मैच होना है।
इस बीच टूर्नामेंट का दिलचस्प प्रोमो सामने आया है और इसमें कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को देखा जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर हमेशा शांत स्वभाव में देखा गया है लेकिन इस बार उनका एक अलग रूप सामने आया है।

धोनी को भी आक्रामक मूड में देखा जा सकता है। पाकिस्तानी टीम को चुभने वाली बातें कहते हुए धोनी ने कुछ नारे लगाए हैं। इनमें माचिस की तिल्ली, शमी उड़ाओ बाबर की गिल्ली जैसा नारा देखने को मिला। धोनी ने कुछ और भी नारे लगाए हैं। उनके साथ वीडियो में फैन्स भी हैं।
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हारिस रऊफ को सीधे बल्ले से छक्का जमाया था। उसको लेकर भी धोनी ने नारा बना लिया और कहा कि आसमान में छाएगा, कोहली रऊफ के छक्के छुड़ाएगा। इसके अलावा आसमान में कितने तारे, टूटेंगे टीवी उनके सारे भी एक नारा भी एक नारा था।
प्रोमो में माही को पूरी तरह से अग्रेसिव दिखाया गया है। भारत और पाकिस्तान के मैचों में जिस तरह की गति और तेजी देखने को मिलती है, उसी तरह का माहौल महेंद्र सिंह धोनी ने बना दिया था। इस बीच उनका यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications