Asia Cup 2023: एशिया कप में किस कप्तान के नाम है सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड, टॉप-5 में तीन भारतीय
Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट के लिए भारत समेत सभी टीमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस महासंग्राम के आगाज से पहले जानते हैं कि एशिया कप में किस कप्तान के नाम सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।
अर्जुन रणतुंगा के नाम सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट में पहले नाम श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा का है। अर्जुन रणतुंगा ने बतौर कप्तान 13 मैचों में 74.24 की औसत से 594 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 5 अर्धशतक और एक शतक भी दर्ज है।

दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम
एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरा नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 14 मैचों में 579 रन बनाए हैं। कैप्टन कूल ने 82.71 की औसत से ये उपलब्धि अपने नाम की है। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी और एक सेंचुरी भी जड़ी।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली का नाम है। गांगुली ने एशिया कप इतिहास में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान 9 मैचों में 400 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम तीन फिफ्टी ओर एक सेंचुरी दर्ज है।
चौथे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम
एशिया कप इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने भारत के लिए 5 मैचों में 317 रन बनाए हैं। हिटमैन के नाम एक शतक भी दर्ज है।
एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट में आखिरी स्थान पर पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक का नाम है। मिस्बाह उल हक ने बतौर कप्तान पाक टीम के लिए 10 मैचों में 310 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम चार अर्धशतक भी दर्ज हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications