Border Gavaskar Trophy में किसने जड़ा है सबसे ज्यादा शतक? क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड
Most Centuries in Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पर्थ की तेज पिच पर गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। लेकिन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कई बल्लेबाजों ने भी दमखम दिखाने का कारनामा किया है। क्या आप जानते हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक शतक किस बल्लेबाज ने लगाया है?
सचिन ने जड़े हैं सबसे अधिक शतक
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि वे सचिन के रिकॉर्ड से केवल कुछ शतक दूर हैं। सचिन तेंदुलकर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 9 शतक लगाए हैं, और अब कोहली और स्मिथ की नजरें इसी रिकॉर्ड पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 9 शतक जड़ने के लिए 65 पारियों का समय लिया था।

शानदार रहा है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं, जो कि सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। इस दौरान उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में 3262 रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा सचिन ने 65 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए अपनी दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया है।
कोहली ने भी छोड़ी है छाप
विराट कोहली ने साल 2014-15 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीरीज में उन्होंने कुल 692 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और एक अर्धशतक शामिल था। विराट कोहली का यह प्रदर्शन न केवल उनके लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक ऐतिहासिक पल था। विराट कोहली के नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 8 शतक है।
स्टीव स्मिथ का भी रिकॉर्ड दमदार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड भी दमदार रहा है। स्मिथ का सबसे यादगार प्रदर्शन 2014-15 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिला, जब उन्होंने 8 पारियों में कुल 769 रन बनाए थे। इसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। इस सीरीज में स्मिथ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के जरिए भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया था और वह सीरीज के प्रमुख रन-स्कोरर रहे थे। स्मिथ के नाम भी कुल 8 शतक है। स्मिथ और कोहली के पास सचिन से आगे निकलने का बेहतरीन मौका है।












Click it and Unblock the Notifications