Mohammed Siraj की रफ्तार से बढ़ रही ब्रांड वैल्यू, जानें कैसा रहा ऑटो से करोड़ों की गाड़ियों तक का सफर
Mohammed Siraj's Net Worth: मोहम्मद सिराज कितने अमीर हैं? क्रिकेट फैंस के मन में कभी न कभी ये सवाल तो जरूर आया होगा, क्योंकि हैदराबाद के दाएं हाथ के गेंदबाज ने लगातार अपने असाधारण कौशल से क्रिकेट फैंस को आश्चर्यचकित किया है। सिराज ने केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 6/15 के अपने शानदार आंकड़े के बाद एक फिर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। इस आर्टिकल में हम उनकी लैविश लाइफ की बात करेंगे।
सातवें आसमान पर है सिराज का स्टॉक
मोहम्मद सिराज ने खेल के सभी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सिराज ने 2018 में टी20I में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट असाइनमेंट के दौरान ही वास्तव में खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थापित किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शानदार जज्बा दिखाया और 5 विकेट लेकर गाबा में कमजोर भारतीय अटैक का नेतृत्व किया। तब से सिराज का स्टॉक सातवें आसमान पर है।

क्या है सिराज की कमाई का सोर्स
मोहम्मद सिराज के रेवेन्यू का प्रमुख सोर्स बीसीसीआई से सालाना कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, आईपीएल सैलरी और ब्रांड विज्ञापन हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 49.2 करोड़ रुपये है। उनके पास भारत के खिलाड़ी के रूप में ग्रेड बी कॉन्ट्रैक्ट है, इसलिए मोहम्मद सिराज को बीसीसीआई (BCCI) द्वारा सालाना 3 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जाता है। सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2024 में ₹7 करोड़ में रिटेन किया है।
तेजी से से बढ़ रही सिराज की ब्रांड वैल्यू
मोहम्मद सिराज की बढ़ती फैन फॉलोइंग के बीच उनके पास एडवर्टाइजमेंट की भी भरमार है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके सबसे हालिया विज्ञापन My Circle 11, Be O Man, CoinSwitchKuber, Crash on the Run और MyFitness के लिए हैं। ये ब्रांड उनकी वर्तमान संपत्ति में जबरदस्त इजाफा करते हैं। कुछ अन्य ब्रांड्स के भी एड वे कर रहे हैं।
मोहम्मद सिराज का कार कलेक्शन
मोहम्मद सिराज के पास करोड़ों की कारों का एक शानदार कलेक्शन है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे से लौटने के बाद उन्होंने बीएमडब्ल्यू सेडान खरीदी। आनंद महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए उन्हें एक महिंद्रा थार गिफ्ट में दी। सिराज ने अपनी पहली आईपीएल सैलरी प्राप्त करने के बाद टोयोटा कोरोला खरीदी थी। इसके अलावा मसिर्डीज बेंज जैसी कारें शामिल हैं।
कहां रहते हैं मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज अपनी मां शबाना बेगम और भाई मोहम्मद इस्माइल के साथ टोली चौकी, हैदराबाद, तेलंगाना में रहते हैं। सिराज के पिता मोहम्मद गौस एक ऑटो रिक्शा चालक थे और उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं। आर्थिक तंगी के कारण सिराज का जीवन बचपन से काफी संघर्ष और कठिनाइयों से भरा रहा, लेकिन सिराज ने कड़ी मेहनत और लगन के दमपर न सिर्फ अपना क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया बल्कि अपने परिवार का नाम रोशन किया।












Click it and Unblock the Notifications