Test matches Records: टेस्ट मैच के पहले दिन कब गिरे थे सबसे ज्यादा विकेट? नंबर दो पर केपटाउन का रिकॉर्ड
South Africa vs India, 2nd Test: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। सीरीज के दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 55 रनों पर सिमट गई। इस कम स्कोर के साथ ही एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड भी बन गया। आइए जानते हैं टेस्ट मैच के पहले दिन कब गिरे थे सबसे ज्यादा विकेट, क्योंकि केपटाउन का ये रिकॉर्ड नंबर दो पर है।
केपटाउन में खेले जा रहे मैच के पहले दिन के समाप्त होने तक कुल 23 विकेट गिरे। इससे पहले केपटाउन में साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भी एक ही दिन में 23 विकेट गिरे थे।

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट साल 1888 में तब गिरे थे, जब लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच खेला गया। इस मुकाबले में मैच के दूसरे दिन कुल 27 विकेट गिरे थे। इससे पहले मेलबर्न में 1902 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड मैच के पहले दिन 25 विकेट गिरे थे।
टेस्ट के पहले दिन सर्वाधिक विकेट गिरने का रिकॉर्ड
- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902 में 25 विकेट
- दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024 में 23 विकेट
- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1890 में 22 विकेट
- ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1951 में 22 विकेट
- दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गक़ेबरहा, 1896 में 21 विकेट
टेस्ट में एक ही दिन में सर्वाधिक विकेट गिरने का रिकॉर्ड
- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 1888 (मैच के दूसरे दिन)- 27 विकेट
- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902 (मैच के पहले दिन)- 25 विकेट
- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1896 (मैच के दूसरे दिन)- 24 विकेट
- भारत बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018 (दूसरे दिन)- 24 विकेट
- दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2011 (दूसरे दिन)- 23 विकेट
- दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024 (पहले दिन)- 23 विकेट












Click it and Unblock the Notifications