मिल गया जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट, वसीम जाफर ने कहा- शमी की जगह इस बॉलर को मौका दो
मोहम्मद सिराज ने जिस तरह से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए प्लेअर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है उसने उनको काफी कॉन्फिडेंस दिया है। इसको हम सही मायनों में सिराज की वापसी कह सकते हैं। वे इस साल आईपीएल में काफी पिटे और बाद में टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी खास नहीं दिखे लेकिन क्रिकेट का लंबा फॉर्मेट इस गेंदबाज को बखूबी भाता है। यही वजह है वसीम जाफर ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मोहम्म्द शमी की जगह पर Mohammed Siraj के साथ जाना चाहिए।

मोहम्मद सिराज हैं वो बॉलर
जसप्रीत बुमराह की चोट ने एक तेज गेंदबाजी स्लॉट खाली छोड़ा हुआ है जिस पर मोहम्मद शमी के जाने की उम्मीद है। अभी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय टीम इस पर जल्द फैसला लेगी। लेकिन सिराज की हालिया परफॉरमेंस ने रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने एक और बढ़िया विकल्प खोल दिया है।
जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए बताया, सिराज लगातार खेल रहे हैं इसलिए आपको उनके बारे में सोचना होगा। जो भी मौका मिला है उसका उन्होंने फायदा उठाया है। उनको विकेट मिले हैं और वे खतरनाक लग रहे हैं। वह हमेशा विकेट लेने की ओर देखते हैं। एक कप्तान के तौर पर आप चाहोगे कि सिराज हमेशा गेंदबाजी करते रहें।

बहुत अहम विकेट निकालकर दिए
मैच के बाद सिराज ने भी खुद को टीम का लीडिंग बॉलर घोषित किया था। वे परफॉरमेंस से इसको साबित भी कर चुके हैं। उन्होंने कोहली और रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।
हालांकि वे बीच में जिस तरह से महंगे साबित होते हैं वह काफी हैरानी की बात है। उसके बाद सारी लय एकदम टूट जाती है। पर अब उन्होंने जो वापसी की है उसके बाद लग रहा है यह फॉर्म लंबे समय तक टिकने जा रही है। उन्होंने हालिया साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान बहुत अहम विकेट निकालकर दिए।

मोहम्मद शमी की तुलना में लगातार खेल रहे हैं सिराज
जाफर ने कहा, लास्ट मैच में सिराज ने डेथ ओवर में बढ़िया बॉलिंग की। क्योंकि वे लगातार खेल रहे हैं, आपको सिराज के बारे में सोचने की जरूरत है। शमी की जगह पर सिराज अब शायद वर्ल्ड कप जाने के ज्यादा दावेदार लग रहे हैं।
भारतीय टीम फिलहाल पर्थ में वार्मअप मुकाबले खेल रहे हैं। उनको 10 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में 13 रनों से जीत मिली लेकिन सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी बल्लेबाज अभी उस तरह से रंग में नहीं लगे। टीम ने वहां की परिस्थितियों में ढलने की कवायद शुरू कर दी है। सभी खिलाड़ियों को अपनी लय पाने के मौके मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications