Mohammed Siraj को जाता है नितीश रेड्डी के शतक का क्रेडिट? ऐसा क्या किया जो सिराज की हो रही जमकर तारीफ

Mohammed Siraj: नितीश रेड्डी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने बल्ले से जलवा दिखाते हुए गेंदबाजों की धुनाई करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने अपना पहला टेस्ट सैकड़ा जमाते हुए इतिहास रचने का काम भी किया है और मैदान पर ड्रामा भी हुआ।

नितीश रेड्डी को जब एक रन की दरकार थी, उस समय ड्रामा देखने को मिला। उनके साथ खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर को नाथन लायन ने 50 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद बुमराह खेलने के लिए आए। नितीश रेड्डी को इस समय तीन रन चाहिए थे।

mohammed siraj

बोलैंड के ओवर की अंतिम गेंद पर दो रन लेकर नितीश रेड्डी नॉन स्ट्राइक पर चले गए और नए ओवर में कमिंस के सामने बुमराह बैटिंग कर रहे थे। बुमराह ने दो गेंद खेली और तीसरी पर आउट हो गए। इसके बाद अगली तीन गेंदों का सामना करने के लिए सिराज आए।

Mohammed Siraj ने जीता दिल

सिराज पहली ही गेंद पर जोरदार बीट हुए। इससे नितीश के साथ फैन्स की धड़कनें भी तेज हो गईं। इसके बाद अगली गेंद बाउंसर थी और मोहम्मद सिराज ने इसे डक कर दिया। छठी गेंद अहम थी। सिराज ने इसे बल्ले के बीच में खेलते हुए डिफेंस कर दिया।

दर्शकों ने बजाई Mohammed Siraj के लिए तालियाँ

इससे फैन्स काफी खुश हो गए और तालियाँ भी बजाई। माहौल ऐसा हो गया जैसे सिराज ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हो। इसके बाद बोलैंड के अगले ओवर में नितीश रेड्डी स्ट्राइक पर थे और उन्होंने डाउन द ग्राउंड शॉट खेलकर चौके से सैकड़ा पूरा कर लिया।

सोशल मीडिया पर भी तारीफ

नितीश का शतक तो हो गया लेकिन सोशल मीडिया पर सिराज पूरी तरह से छा गए और उनकी जमकर तारीफ भी होने लगी। सिराज ने कमिंस की उन तीन गेंदों का सामना करते हुए एक तरह से नितीश रेड्डी का शतक बनवाने में मदद की है। जब वह बैटिंग करने आए, तो कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कहा कि नितीश रेड्डी का शतक सिराज के हाथ में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+