IPL 2024 में Gujarat Titans के लिए फाइनल का रास्ता होगा मुश्किल? हार्दिक के जाने पर शमी ने दिया बड़ा बयान
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में हार्दिक पंड्या अब गुजरात टाइटन्स की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। पंड्या पिछले दो सीजन में जीटी के कप्तान थे और दोनों ही मौकों पर उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन क्या पंड्या के जाने से जीटी पर कोई असर पड़ेगा। इस सवाल का जवाब अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिया है।
'किसी को फर्क नहीं पड़ता'
एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी से हार्दिक पंड्या के अब जीटी के कप्तान नहीं रहने के बारे में विस्तार से पूछा गया। शमी ने न्यूज 24 से बातचीत में जो जवाब दिया वो वाकई हैरान करने वाला था। उन्होने बताया कि, 'किसी को फर्क नहीं पड़ता। आपको टीम का संतुलन देखना होगा। हार्दिक वहां थे, उन्होंने हमारी अच्छी कप्तानी की।' वह हमें दोनों सीजन में फाइनल तक ले गए और हम एक बार जीते।

'किसी दिन शुभमन भी जा सकता है'
उन्होंने आगे कहा कि, 'लेकिन गुजरात ने आजीवन हार्दिक को साइन नहीं किया था। रुकना या चले जाना उनका निर्णय है। अब शुभमन को कप्तान बनाया गया है तो उन्हें अनुभव भी मिलेगा। किसी दिन वह भी जा सकता है, और यह खेल का एक हिस्सा है। खिलाड़ी आते हैं और जाते हैं।
शमी ने कहा कि, 'जब आप कप्तान बनते हैं, तो अपने प्रदर्शन का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी संभालना महत्वपूर्ण होता है। और वो जिम्मेदारी इस बार शुभमन को सौंपी गई है। उनके मन में कुछ बोझ हो सकता है, लेकिन खिलाड़ी कमोबेश वही हैं।' इसलिए उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको खिलाड़ियों को अच्छी तरह से मैनेज करने और अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की ज़रूरत है।'












Click it and Unblock the Notifications