7 विकेट चटकाकर शमी ने मचाया तलहका तो पत्नी हसीन जहां बोलीं- 'तेरे नाम से मुझको दुनिया वाले...'
Mohammed Shami wife Hasin Jahan: विश्व कप सेमीफाइनल में 7 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने वाले मोहम्मद शमी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार चल रही है, उतनी ही उथल पुथल उनकी पर्सनल जिंदगी में भी चल रही है। शायद ही कोई होगा जो शमी की पत्नी बेगम हसीन जहां के बारे में नहीं जानता होगा। दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है लेकिन कपल सेपरेट रहता है। हसीन जहां भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें हसीन का इशारा साफतौर पर शमी की तरफ था।
लगातार 7 विकेट चटकाने के बाद पिघला पत्नी का दिल
लगता है जबसे मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाए हैं, बस उसी दिन से हसीन जहां का दिल पिघल गया है। बीते दिनों जिस तरह से हसीन जहां ने अपने अरमान जाहिर किए, उसे देखने के बाद लोग अब खूब चुटकी ले रहे हैं।

हसीन जहां ने किया लिप सिंक
वायरल वीडियो में हसीन जहां अपने दिल का हाल बयां कर रही है। हसीन जहां जिस गाने पर लिप सिंग कर रही हैं, उसके बोल हैं- तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे। तेरी सूरत देखकर ही लोग मुझको पहचानेंगे। जिस तरह से हसीन जहां ने लिप सिंक कर ये वीडियो बनाया है, लोग इसे देखने के बाद उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कईयों का तो कहना है कि शमी ने विकेट क्या चटकाए, हसीन जहां का दिल ही पिघल गया।
लोग बोले- 'जिसपर बीवी का प्रेशर होता है...'
वीडियो पर मोहम्मद शमी के फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जिसके ऊपर बीवी का प्रेशर होता है वो बहुत तेज गेंद फेंकता है। एक ने कहा कि देखो मोहम्मद शमी को ही देख लो। एक ने लिखा कि पछतावा तो बहुत हो रहा होगा तुमको। एक ने कहा कि ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी।












Click it and Unblock the Notifications