Hasin Jahan बनीं भारतीय नारी, साड़ी में शेयर की ऐसी तस्वीर फैंस ने खूब किया ट्रोल
Hasin Jahan Shares Picture: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में हसीन जहां ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हसीन जहां ने साल 2014 में मोहम्मद शमी से निकाह किया था और साल 2018 में अलग हो गई थीं। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर मसले पर अपने विचार रखती रहती हैं।
हसीन जहां ने साड़ी में शेयर की तस्वीर (Hasin Jahan Shares Picture)
कई मौकों पर हसीन जहां साड़ी में नजर आती रही हैं। दुर्गा पूजा से लेकर कई हिंदू त्यौहार में उन्होंने साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा था। हसीन जहां ने एक बार फिर साड़ी में तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में भारतीय नारी लिखा है। हसीन जहां की इस तस्वीर की कुछ फैंस प्रशंसा कर रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो लगातार हसीन जहां को ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।

हसीन जहां को फैंस कर रहे हैं ट्रोल
हसीन जहां अक्सर अपनी खूबसूरती और फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं। वह हाल ही में एक बार फिर साड़ी में नजर आईं। जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हसीन जहां को ट्रोल भी किया। कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने यह कदम सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया।
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की लव स्टोरी
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की लव स्टोरी शुरुआत में काफी चर्चा में रही थी। हसीन जहां की मुलाकात मोहम्मद शमी से 2011 में हुई थी। शमी का करियर उस समय धीरे-धीरे ऊपर बढ़ रहा था और हसीन जहां उनके संपर्क में आईं थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और इसके बाद 2014 में उन्होंने शादी कर ली। हसीन जहां ने शमी के साथ रिश्ते की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई।
रिश्ते में आई दरार और हो गया तलाक
साल 2018 में हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उन्हें धोखा देने, घरेलू हिंसा, और अन्य अवैध गतिविधियों का आरोपी ठहराया। हसीन जहां ने इस मामले को मीडिया में लाने का काम किया, जिससे दोनों के रिश्ते में गंभीर दरार आ गई। इस दौरान शमी ने आरोपों का खंडन किया, लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। शादी के कुछ सालों बाद, हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच तलाक का मामला अदालत में चला गया और 2019 में दोनों का तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications