'सजना जी आप क्यों...' फिर वायरल हुआ हसीन जहां का वीडियो, लोगों ने क्यों कर दी भैंस से तुलना?
Hasin Jahan new video: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय समय पर वे पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कभी बॉलीवुड गाने पर लिप सिंक करके तो कभी जाने अंजाने में मोहम्मद शमी के बारे में बात करके... हसीन जहां कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक और क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे एक गाने पर लिप सिंक करती दिख रही हैं। हसीन जहां काफी सजी धजी कैमरे के सामने आई हैं। लेकिन ये क्या! लोगों ने तो उनकी तारीफ करने की बजाय उन्हें भैंस बता डाला।
हसीन जहां अकसर सूट या साड़ी पहने फैंस के सामने आ जाती हैं। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ, जब वे काले रंग के सूट में दिखीं। हसीन जहां किसी गाने पर लिप सिंकिंग करके अपने सजना की बेहाली का कारण जानने की कोशिश कर रही थीं। ऐसा लग रहा था कि कमेंट सेक्शन तारीफों से भर जाएगा लेकिन हुआ कुछ उल्टा ही। दरअसल, लोगों ने हसीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने हसीन को भैंस ही बता डाला।

एक यूजर ने सबसे पहले वीडियो पर कमेंट कर कहा कि चाहे ये जैसी भी हों मेरी भाभी हैं। इसलिए मैं इनके क्लिप्स को लाइक कर देता हूं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि रिश्ते अगर झुक कर बचाए जा सकते हों तो बचा लेने चाहिए। अच्छा होता है। एक ने कहा कि मोहम्मद शमी सर जैसा तो कोई भी नहीं है। वहीं फिर एक और यूजर कमेंट सेक्शन में आया और कहा कि भैंस के मुंह वाली। यूजर ने फिर कहा कि तुम्हें फेम सिर्फ शमी की वजह से मिला है अगर तुम उनकी पत्नी ना होती तो तुमको कौन ही जानता।
कमेंट पढ़कर ऐसा लगा मानो शख्स शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद का सारा गुस्सा निकाल रहा हो। अकसर शमी की पत्नी हसीन जहां जब भी कोई वीडियो शेयर करती हैं तो शमी के फैंस ही ज्यादातर कमेंट्स और लाइक करते हैं। कई लोग शमी और हसीन को साथ देखना चाहते है्ं तो कई लोग मोहम्मद शमी की जिंदगी में चल रही उथल पुथल का जिम्मेदार साफतौर पर उनकी पत्नी हसीन जहां को ही मानते हैं।
यहां देखें हसीन जहां का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications