Hasin Jahan : तीन बच्चों की मां हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से की थी दूसरी शादी, चार साल बाद टूटा रिश्ता
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां: भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, उन्होंने टीटीई पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोलकाता जोगबनी एक्सप्रेस में उनके साथ गाली-गलौज किया गया है और मोबाइल भी फेंक दिया गया। दरअसल उनका कहना है कि वो जोगबनी एक्सप्रेस से कोलकाता वापस जा रही थीं तब उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।
Recommended Video

उनका कहना था कि ट्रेन में उनको ऊपर की बर्थ रिजर्वेशन में मिली थी लेकिन नीचे वाली बर्थ पर एक यात्री से रिक्वेस्ट करने पर उन्होंने वो सीट एक्सेंज कर ली थी लेकिन मालदा स्टेशन के पास एक टीटीई उनसे इस बात पर बहस करने लगा और उनके साथ अभद्रता की और यहां तक कि उसने उनका मोबाइल भी फेंक दिया। हसीन जहां ने इस बात की शिकायत फरक्का रेलवे पुलिस में भी की है। फिलहाल इस मामले में रेलवे की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है, जब इस तरह से हसीन जहां सुर्खियों में आई हैं।

पिछले काफी वक्त से हसीन जहां विवादों के ही कारण हेडलाइन में रहती हैं। दरअसल हसीन जहां को आज भी लोग मोहम्मद शमी की वाइफ के ही रूप में पहचानते हैं। अपने नाम के ही अनुरूप बेपनाह हुस्न की मल्लिका हसीन जहां की शादी मोहम्मद शमी से साल 2014 में हुई थी। ये प्रेम विवाह था लेकिन इस प्यार की उम्र लंबी नहीं थी। कभी 'मेड फॉर इच अदर' कहलाने वाले शमी और हसीन जहां का रिश्ता साल 2018 में दूसरे ही रूप में सामने आया था।

दरअसल हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और मैच फिक्सिंग समेत कई संगीन आरोप लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने जांच में शमी को निर्दोष पाया था और वो आज भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं लेकिन हसीन और शमी अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं। दोनों की एक बेटी भी है जो कि हसीन जहां के पास रहती है और जिससे ना मिल पाने की वजह से शमी काफी दुखी भी रहते हैं और वो अपना ये दर्द कई बार लोगों से प्रकट भी कर चुके हैं। हसीन जहां ने शमी ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों पर भी आरोप लगाया था, उन्होंने अपनी शिकायत में ये भी कहा था कि उनके ससुराल वाले उन्हें पसंद नहीं करते थे और कई बार उन्होंने उन पर हाथ भी उठाया था और शमी इस बात को जानते हैं। आपको बता दे कि शमी के साथ हसीन जहां की ये दूसरी शादी थी।

उनकी पहली शादी सैफुद्दीन नामक युवक से हुई थी, जो कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं, उनकी और हसीन की शादी साल 2002 में हुई थी और इस शादी से दो बच्चे भी थे, ये भी लव मैरिज थी लेकिन हसीन जहां को ग्लैमर की फील्ड में आगे बढ़ना था और सैफुद्दीन की फैमिली इसके विरोध में थी और इस वजह से दोनों का तलाक साल 2010 में हो गया था और इसके बाद शमी की एंट्री हसीन की लाइफ में हुई लेकिन ये रिश्ता भी शादी के चार साल बाद टूट गया, हालांकि दोनों अलग तो हो गए हैं लेकिन आज भी दोनों का तलाक नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications