'मेरे मर्डर का...,' मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के नए आरोपों से क्रिकेटर की जिंदगी में आया भूचाल
Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं, शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भारत के तेज गेंदबाज पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 44 वर्षीय पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें और दंपति की 3 साल की बेटी को अमरोहा पुलिस ने प्रताड़ित किया था और उन्हें न्याय न देने के लिए कोलकाता की निचली अदालत की भी आलोचना की।
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'मेरे स्टार बन चुके पति और उनके परिवार ने मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया। मुझे मजबूरन कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, लेकिन मेरी उस तरीके से मदद नहीं की गई जिस तरीके से की जानी चाहिए थी। अमरोहा पुलिस ने मेरे और मेरी 3 साल की बेटी को प्रताड़ित किया। सरकार ने मेरा अपमान किया है और मेरे साथ हुए अन्याय का तमाशा देख रही है और अभी भी देख रही है, जबकि लोगों को अभी तक सच्चाई का पता नहीं चला है। कोलकाता की निचली अदालत अन्याय कर रही है।'

हसीन जहां ने आगे कहा, 'यह सब मेरे साथ इसलिए किया जा रहा है कि मैं मुस्लिम समाज से आती हूं। मैं अगर हिन्दू होती और तब ये सब मेरे साथ होता तो शायद अभी तक मुझे इंसाफ मिल चुका होता। मोहम्मद शमी, BJP सरकार और यूपी पुलिस मेरे मर्डर का प्लान बना रहे हैं।' हसीने जहां ने अपने पोस्ट में और भी कई बातें शेयर की हैं।
शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी, लेकिन मशहूर क्रिकेटर पर व्यभिचार और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद 2018 से वह अलग रह रहे हैं। उन्होंने कोलकाता में घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास की शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन अदालत में शमी को आरोपों में दोषी नहीं पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications