'मुझे भारतीय होने पर गर्व है,' शमी ने सेना के जवानों से मुलाकात कर लिखी साहसिक पोस्ट
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद व नहीं खेले हैं। उनका प्रदर्शन वर्ल्ड कप में बेहतरीन रहा था। पिछले साल अच्छे प्रदर्शन के कारण शमी को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। राष्ट्रपति ने उनको यह सम्मान प्रदान किया था।
भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के साथ खेलने में व्यस्त है। वहीँ शमी की मुलाक़ात सेना के जवानों से हुई हैं। इस मुलाक़ात के कुछ फोटो शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये हैं। इसके अलावा शमी ने इन फोटोज को लेकर एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

टीम इंडिया के क्रिकेटर ने लिखा कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है। मैं अपने सैनिकों को बहादुरी, सम्मान और प्रतिबद्धता के लिए सलाम करता हूं। शमी ने अपनी पोस्ट में सैनिक के साथ मुलाक़ात के दौरान बातचीत के कुछ फोटो भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किये हैं। फैन्स को उनका यह रूप काफी पसंद आया। राष्ट्रपति भवन में इन सैनिकों के साथ शमी की मुलाक़ात हुई।
टी20 वर्ल्ड कप की टीम को लेकर शमी की तरफ से एक अहम बात कही गई है। न्यूज 24 से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले अभी आईपीएल है। अच्छा खेलने वाला खिलाड़ी टीम में चुना जाना चाहिए। कॉम्बिनेशन के आधार पर टीम का चयन किया जाना चाहिए। अगर मैंने अच्छा किया, तो मुझे चुना जाना चाहिए। वर्ल्ड कप के लिए मना कौन करेगा।
आईपीएल में मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। शमी से हार्दिक पांड्या के जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी के जाने से फर्क नहीं पड़ता। टीम का संतुलन देखो। हार्दिक ने अच्छी कप्तानी की और टीम को दो बार फाइनल में पहुंचाया और एक बार ख़िताब भी जीते। जाना या छोड़ना हार्दिक का फैसला है। टीम ने उनको लाइफटाइम के लिए साइन नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications